{"_id":"6405b344f5b415b51f0faf00","slug":"video-jemimah-rodrigues-won-the-audience-heart-after-batting-danced-dc-beats-rcb-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज ने ऐसे जीता दर्शकों का दिल, RCB को हारता देख किया डांस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज ने ऐसे जीता दर्शकों का दिल, RCB को हारता देख किया डांस
Mon, 06 Mar 2023 03:02 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 06 Mar 2023 03:02 PM IST
सार
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर आरसीबी के खिलाफ दो विकेट पर 223 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अमेरिका की तारा नौरिस ने 29 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
जेमिमा रोड्रिग्ज
- फोटो : WPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत शानदार अंदाज में की। उसने अपने पहले मैच में रविवार (पांच मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 60 रन से जीत हासिल की थी। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज ने 15 गेंदों पर 22 रन ठोक दिए। उन्होंने 146.67 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जेमिमा ने सिर्फ बल्ले ही फैंस का दिल नहीं जीता बल्कि उन्होंने मैदान पर डांस भी किया।
दिल्ली की टीम जब आरसीबी के खिलाफ जीत के करीब थी तो जेमिमा ने बाउंड्री पर जमकर डांस किया। उनके डांस मूव्स को देखकर स्टैंड में बैठे दर्शक भी झूम उठे और जेमिमा की नकल करने लगे। जेमिमा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जेमिमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका डांस दिख रहा है। जेमिमा ने लिखा- 'फुल मजा।' जेमिमा पूरे मैच के दौरान दर्शकों से जुड़ी रहीं। उन्होंने दर्शकों को पानी की बोतलें और कोल्ड ड्रिंक्स भी बांटे।
विज्ञापन
दिल्ली के सामने आरसीबी फेल
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर आरसीबी के खिलाफ दो विकेट पर 223 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अमेरिका की तारा नौरिस ने 29 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। उनके सामने आरसीबी की कोई बल्लेबाज नहीं चलीं। कप्तान स्मृति मंधाना के 35 रन के अलावा हीथर नाइट ने 34 और मेगन शुट ने 30 रन की पारी खेली। एक समय 14वें ओवर में टीम ने 96 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे, लेकिन हीथर नाइट और मगन शुट ने आठवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर आरसीबी की हार का अंतर कम किया।
शेफाली और लैनिंग ने की 162 रन की साझेदारी
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की 19 साल की आक्रामक बल्लेबाज शेफाली ने 45 गेंदों की पारी में दस चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने 84 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी टी-20 विश्वकप जिताने वाली कप्तान लैनिंग ने 43 गेंदों की पारी में 14 चौके लगाए। लैनिंग ने 72 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की।

FUUULLL MAJJAAAA 🏃🏽♂️🏃🏽♂️ https://t.co/LABmFPkWRW
— Jemimah Rodrigues (@JemiRodrigues) March 5, 2023
विज्ञापन
View this post on Instagram