फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video IND vs NZ Virat Kohli Rahul Dravid Suryakumar Yadav Hardik Pandya Yuzvendra Chahal praised Shubman Gill

VIDEO: शुभमन गिल के दोहरे शतक पर बोले विराट कोहली- यह देखना मेरा सौभाग्य था, सूर्यकुमार ने बताया 'चाबुक'

Thu, 19 Jan 2023 10:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 19 Jan 2023 10:29 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 208 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए। उनकी इस पारी की तारीफ दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी की।

विज्ञापन
Video IND vs NZ Virat Kohli Rahul Dravid Suryakumar Yadav Hardik Pandya Yuzvendra Chahal praised Shubman Gill
विराट कोहली और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने न्यूजीलैंड को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 12 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार (18 जनवरी) को खेले गए इस मैच शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 208 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए। उनकी इस पारी की तारीफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी की।
विज्ञापन

शुभमन की इस शानदार पारी का जश्न टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने केक काटकर मनाया। इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने अपने मन की बात भी कही। विराट कोहली ने कहा, ''यह एक अविश्वसनीय पारी थी और मेरा सौभाग्य था कि मैं इसे देख पाया। गिल के छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 40 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। ऐसे में उसने लगातार रन बनाए। यह करना आसान नहीं होता है। उन्होंने इस बात को साबित कर दिया कि क्यों लोग उनकी तारीफ करते हैं। वह भविष्य में भी इस तरह की पारियां खेलेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक ने की जमकर तारीफ
आईपीएल में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हैं। वहां उनके कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। हार्दिक ने भी गिल की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''अगर शुभमन दोहरा शतक नहीं लगा पाते तो भी वह खुश होते। यह मेरे लिए उनकी बेहतरीन पारियों में एक हैं। उन्होंने कई शानदार शॉट लगाए। आमतौर पर मैचों के दौरान मेरे रोंगटे नहीं खड़े होते, लेकिन उनके दोहरे शतक के बाद ऐसा हो गया।'' 
 
विज्ञापन

द्रविड़ ने भी कही दिल की बात
टीम इंडिया को कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, ''उन्होंने अपनी क्षमता को दिखाया है। वह ऐसी और भी पारियां खेलेंगे।" गिल की पारी को सूर्यकुमार यादव ने 'चाबुक' करार दिया। युजवेंद्र चहल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ''मैंने उन्हें जैसा सिखाया था, उन्होंने वैसा ही किया। मैंने कहा था कि जब आप अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो 50 ओवर खेलकर आइए। उन्होंने ऐसा ही किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed