फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: मीडिया पर झल्लाए कप्तान कोहली, पत्रकार पर निकाला इंग्लैंड से शर्मनाक हार का गुस्सा

Thu, 13 Sep 2018 08:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
VIDEO: How Virat Kohli reacts TO reporters question after shameful series defeat against England

चौथे टेस्ट के बाद भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने दंभ भरते हुए मौजूदा टीम को पिछले 15 साल में बेहतरीन भारतीय टीम घोषित कर दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट भी गंवाने के बाद सीरीज का फैसला 1-4 से भारत के खिलाफ गया। अब शास्त्री के बेहतरीन टीम वाले दांवे की पोल खुल रही है। 



ENGvIND: टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 1-4 से गंवाई, इंग्लैंड ने कुक को दी विजयी विदाई

VIDEO: How Virat Kohli reacts TO reporters question after shameful series defeat against England

ओवल टेस्ट के बाद विराट कोहली जब मीडिया से बातचीत करने पहुंचे तो हार की झूंझलाहट पत्रकारों पर निकालते नजर आए। एक पत्रकार ने उनसे जब यह पूछा कि क्या आपको भी मौजूदा टीम पिछले 15 साल की सर्वश्रेष्ठ टीम लगती है, क्या इससे टीम पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता?

फिर क्या था। विराट ने उल्टा पत्रकार से ही सवाल पूछ लिया कि आपको क्या लगता है? कप्तान कोहली के इस नहले पर जब पत्रकार ने भी दहला मारा तो देखिए कैसे झल्ला उठे कप्तान कोहली।
 



 

VIDEO: How Virat Kohli reacts TO reporters question after shameful series defeat against England

खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

साथ-साथ विराट कोहली ने यह भी कहा कि पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला 4-1 से हारने का मतलब यह नहीं है कि उनकी टीम ने श्रृंखला में बुरे खेल का प्रदर्शन किया। कोहली ने कहा कि हमारे पास टीम में योग्यता है और हमें केवल अनुभव चाहिए। उन्होंने केएल राहुल और ऋषभ पंत के संघर्ष की सराहना करते हुए दोनों बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: How Virat Kohli reacts TO reporters question after shameful series defeat against England

दोनों टीमों को बराबर बताया

कोहली ने कहा, 'मुझे लगता है कि 4-1 का स्कोरलाइन ठीक है क्योंकि इंग्लैंड ने हमसे बेहतर खेल का प्रदर्शन किया लेकिन लॉर्ड्स में हुए टेस्ट मैच को छोड़कर बाकी में हमने बुरा प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने कहा, 'हमने जिस तरह का खेल का दिखाया वह भले ही स्कोरकार्ड पर नजर न आए लेकिन दोनों टीमें जानती हैं कि श्रृंखला में किस तरह का मुकाबला था।'

विज्ञापन
VIDEO: How Virat Kohli reacts TO reporters question after shameful series defeat against England

कुक को शानदार करियर के लिए बधाई

यह टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाड़ी एलिस्टर कुक का आखिरी मैच था और भारतीय कप्तान ने इस मौके पर उन्हें शानदार क्रिकेट करियर के लिए बधाई दी। कोहली ने कहा, 'कुक के लिए केवल एक शब्द कहना चाहूंगा। आपका करियर बेहतरीन रहा है। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed