विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत को हराते ही इंग्लिश कप्तान जो रूट का हौसला सातवें आसमां पर पहुंच चुका है। रूट ने कहा कि दुनिया की नंबर एक टीम भारत के खिलाफ श्रृंखला जीतना दर्शाता है कि इंग्लैंड आगे बढ़ रहा है।
'कोहली सेना' को परास्त करते ही जोश में आए रूट, बोले- बल्लेबाजों के लिए आतंक हैं एंडरसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा उन्होंने जेम्स एंडरसन की जमकर तारीफ की। टेस्ट इतिहास का सबसे सफल तेज गेंदबाज बनने पर जेम्स एंडरसन की सराहना करते हुए रूट ने उम्मीद जताई कि वह देश के गेंदबाजी आक्रमण के अगुवा बने रहेंगे और बल्लेबाजों को आतंकित करते रहेंगे।
एंडरसन ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्रा को पीछे छोड़कर टेस्ट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज बने। उनके नाम पर अब 564 विकेट दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनसे अधिक विकेट अब सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) ने चटकाए हैं।
रूट ने मंगलवार को कहा, ‘जिम्मी ने जो हासिल किया और अब भी वह जो हासिल करने में सक्षम है, वह सचमुच में शानदार है। वह काफी प्रतिबद्ध लगता है और जब वह इस तरह के मूड में होता है तो आप उसे जितनी अधिक संभव हो उतनी गेंदबाजी करा सकते हो।’
उन्होंने कहा, ‘उसके लिए मैक्ग्राथ की लीग में शामिल होना और अब दो बड़े स्पिनरों का पीछा करना बेहतरीन है। मुझे लगता है कि सबसे रोमांचक चीज यह है कि वह अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी कर रहा है और मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में भी कई श्रृंखलाएं होंगी जहां वह आक्रमण कर बल्लेबाजों को आतंकित करेंगे।’
एंडरसन ने कल भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट में अंतिम विकेट चटकाया जिससे इंग्लैंड ने टेस्ट में 118 रन की जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की।
लोकेश राहुल और ऋषभ पंत ने शतक जड़े और छठे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी करके ड्रा और भारत की उलटफेर भरी जीत की उम्मीद जताई।
राहुल हालांकि आदिल रशीद की बेहतरीन लेग स्पिन पर बोल्ड हो गए जिसके बाद भारतीय पारी को सिमटने में अधिक देर नहीं लगी। रूट ने कहा, ‘वह बेहतरीन गेंद थी। रशीद में ऐसा करने की क्षमता है, यही कारण है कि वह टीम में है।’
इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, ‘वे दोनों (राहुल और पंत) बीच के सत्र में जिस तरह खेले उसके लिए उन्हें श्रेय जाता है, उन्होंने हमारे लिए मुश्किलें पैदा की। जब हम चाय के लिए लौटे तो तीनों नतीजे संभव थे- जो दर्शाता है कि टेस्ट क्रिकेट काफी अच्छी स्थिति में है।’