फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: Every single dismissal by Mohammed Shami at World Cup History; Shami Record WC 2023

ODI World Cup: यहां देखें शमी के सभी 45 विकेट का वीडियो, तीन विश्व कप में तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ खेल चुके

Fri, 03 Nov 2023 01:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Nov 2023 01:28 PM IST
सार

आईसीसी ने शमी का वीडियो जारी किया है, जिसमें उनके सभी 45 शिकार दिखाए गए हैं। शमी ने 2015 में पहली बार विश्व कप खेला था। तब वह धोनी की कप्तानी में खेले थे।

विज्ञापन
VIDEO: Every single dismissal by Mohammed Shami at World Cup History; Shami Record WC 2023
शमी ने शानदार प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप 2023 में लगातार सातवीं जीत हासिल की। इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। भारत की जीत के हीरो मोहम्मद शमी रहे, जिन्होंने पांच ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट झटके। वह भारत के लिए विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उनके नाम अब विश्व कप में 14 मैचों में 45 विकेट हैं। इस मामले में शमी ने जहीर खान और जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ दिया। जहीर ने विश्व कप के 23 मैचों में 44 विकेट और श्रीनाथ ने 34 मैचों में 44 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन

आईसीसी ने जारी किया वीडियो

आईसीसी ने शमी का वीडियो जारी किया है, जिसमें उनके सभी 45 शिकार दिखाए गए हैं। शमी ने 2015 में पहली बार विश्व कप खेला था। तब वह धोनी की कप्तानी में खेले थे। उस विश्व कप में शमी ने सात मैचों में 17 विकेट लिए थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में चौथे स्थान पर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 2015 विश्व कप में शमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 35 रन देकर चार विकेट रहा था और इकोनॉमी रेट 4.81 का रहा था। वहीं, इंग्लैंड में खेले गए 2019 विश्व कप में शमी ने चार मैचों में 14 विकेट लिए थे। 2019 में विराट कोहली कप्तान थे। अब इस विश्व कप में तीन मैचों में वह 14 विकेट ले चुके हैं। इनमें दो फाइव विकेट हॉल और एक मैच में चार विकेट शामिल है। इस विश्व कप में रोहित शर्मा कप्तान हैं। यानी शमी ने तीन विश्व कप तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ खेले हैं। आईसीसी ने इन सभी विकेट को अपने वीडियों में दिखाया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)



विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
गेंदबाज मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
5 विकेट
ग्लेन मैक्ग्रा 39 71 7/15 2
मुथैया मुरलीधरन 40 68 4/19 -
मिचेल स्टार्क 24* 56* 6/28 3
लसिथ मलिंगा 29 56 6/38 1
वसीम अकरम 38 55 5/28 1
चमिंडा वास 31 49 6/25 1
ट्रेंट बोल्ट 26* 49* 5/27 1
मोहम्मद शमी 14* 45* 5/18 3
(*) का मतलब खिलाड़ी अभी विश्व कप खेल रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

शमी ने वकार यूनिस की बराबरी की

शमी वनडे इतिहास में एक से अधिक बार लगातार तीन मैचों में चार से ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। 2019 विश्व कप में लगातार तीन पारियों में उन्होंने 4/40, 4/16 और 5/69 के स्पेल किए थे और अब यह उनकी दूसरी ऐसी स्ट्रीक है। केवल वकार यूनिस ने ही यह उपलब्धि अधिक बार हासिल की है। वकार ने तीन बार (दो बार 1990 में और एक बार 1994 में) ऐसा किया था। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में शमी ने चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंता, दुष्मंथा चमीरा और कसुन रजिथा को पवेलियन भेजा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन

शमी ने की स्टार्क की बराबरी

शमी ने पांच विकेट लेकर मिचेल स्टार्क की बराबरी कर ली। शमी ने विश्व कप में तीसरी बार पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं। इस मामले में वह स्टार्क (तीन) के बराबर पहुंच गए। उन्होंने वनडे में चौथी बार मैच में पांच या उससे अधिक विकेट लिए। वह भारत के लिए चार बार ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों ने तीन-तीन बार मैच में पांच विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed