{"_id":"5b57379d4f1c1b466d8b6aab","slug":"video-ben-stokes-gives-warning-signal-to-team-india-with-his-performance-in-county-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, फॉर्म में लौटा यह खतरनाक खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, फॉर्म में लौटा यह खतरनाक खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jul 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
ben stokes virat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 और वनडे श्रंखला खत्म होने के बाद अब दुनिया भर की निगाहें टेस्ट सीरीज पर टिकी हुई है। 5 मैच की इस सीरीज को अपने नाम करने के लिए टीम इंडिया और मेजबान इंग्लैंड की टीम अपना पूरा जोर लगा देगी। इसी बीच 1 अगस्त से एजबस्टन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले विराट कोहली के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है।
विज्ञापन
वैसे तो इंग्लैंड टीम ने अब तक टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है, इस खिलाड़ी ने काउंटी में ऐसा धमाकेदार प्रदर्शन किया कि चयनकर्ताओं का ध्यान जरूर उन्होंने खींचा होगा।
विज्ञापन
हम बात कर रहे हैं इंग्लिश ऑलराउंडर हेन स्टोक्स की। वैसे तो टी-20 और वनडे सीरीज में स्टोक्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन डरहम के लिए काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन 2 के दौरान उन्होंने रविवार को कमाल कर दिया।
विज्ञापन
ग्लूसेस्टरशायर के खिलाफ मैच में तीन विकेट लिया। इसके पहले शुक्रवार को हुए एक मैच में उन्होंने पहले शानदार 43 रनों की पारी खेली फिर गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए केवल 16 रनों पर ही 4 विकेट चटका दिए।
The complete all-round performance?#ForTheNorth pic.twitter.com/x3J0KlYqqR
— Durham Jets 🏏 (@DurhamCricket) July 21, 2018
वनडे सीरीज में स्टोक्स ने 103 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी। जबकि दूसरे वनडे में वे केवल 8 गेंदों पर 5 रन ही बना सके। वहीं तीसरे वनडे में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। गेंदबाजी में भी उन्होंने बिना कोई विकेट लिए पहले वनडे में 4 ओवर में 27 रन, दूसरे वनडे में पांच ओवर में 29 रन और तीसरे वनडे में 6 ओवर में 43 रन दिए थे।