{"_id":"66cf5b2c945092bc8304b48e","slug":"veteran-indian-batter-karun-nair-is-determined-to-revive-his-cricket-career-and-want-to-play-test-cricket-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karun Nair: दोबारा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं करुण नायर, इतने वर्षों से चल रहे हैं भारतीय टीम से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Karun Nair: दोबारा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं करुण नायर, इतने वर्षों से चल रहे हैं भारतीय टीम से बाहर
Wed, 28 Aug 2024 11:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:00 PM IST
सार
करुण को भारत की तरफ से मैच खेले हुए सात साल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने पिछले एक साल में कुछ पुराना जलवा दिखाया है। इस बल्लेबाज ने इस दौरान विदर्भ और इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में नॉर्थम्पटनशायर की तरफ से कुछ उपयोगी पारियां खेली।
विज्ञापन
करुण नायर
- फोटो : Instagram
विस्तार
अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर ने अपने करियर में अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन वह अब अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं और फिर टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इस भारतीय बल्लेबाज का मानना है कि वह एक समय पर एक ही कदम आगे बढ़ाएंगे और ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचेंगे क्योंकि उनका मानना है कि इससे वह फंस सकते हैं।
विज्ञापन
पुराना जलवा दिखाने में सफल रहे हैं करुण
करुण को भारत की तरफ से मैच खेले हुए सात साल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने पिछले एक साल में कुछ पुराना जलवा दिखाया है। इस बल्लेबाज ने इस दौरान विदर्भ और इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में नॉर्थम्पटनशायर की तरफ से कुछ उपयोगी पारियां खेली। उन्होंने कहा, आपको कड़ी मेहनत करने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। सब कुछ अगले मैच से जुड़ा होता है और मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं क्योंकि कभी-कभी आप यह सोचकर फंस जाते हैं कि आगे क्या होने वाला है। मैंने पिछले एक साल में सभी प्रारूपों में काफी रन बनाए हैं। मैं हर मौके पर वही करने की कोशिश कर रहा हूं जो मैं पिछले एक साल से करता आ रहा हूं। मैं हर मौके को नए अवसर के रूप में देख रहा हूं।

करुण के करियर में सकारात्मक बदलाव का पहला संकेत तब मिला जब उन्हें 2023 की शुरुआत में नॉर्थम्पटनशायर की तरफ से खेलने का मौका मिला। उन्होंने तब तीन मैच में 83 की औसत से 249 रन बनाए, जिसमें चैंपियन सरे के खिलाफ शतक भी शामिल था। इस साल उन्होंने काउंटी क्रिकेट में सात मैच में 49 के औसत से 487 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल है। उन्होंने कहा, हर कोई जानता है कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए इंग्लैंड में जाकर रन बनाना आसान नहीं होता है। इसलिए मैंने एक बल्लेबाज के रूप में खुद को समझने, रन बनाने के तरीके ढूंढने और खुद पर विश्वास करने के बारे में बहुत कुछ सीखा है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो मैंने इंग्लैंड में सीखी हैं।
भारतीय टीम में वापसी करने पर नजरें
करुण की इच्छा भारतीय टीम में वापसी करने की है। उन्होंने कहा, सभी लोग इस खेल को इसलिए चुनते हैं जिससे वह देश का प्रतिनिधित्व कर सकें और अब मेरा लक्ष्य भी यही है। मैं फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मुझे अपनी क्षमता पर भरोसा और पता है कि मैं इस लक्ष्य को हासिल कर सकता हूं।