फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vernon Philander said south africa looking for clean sweep in test series against india

क्लीन स्वीप की तैयारी में दक्षिण अफ्रीका, इस गेंदबाज ने टीम इंडिया को दी खुली चुनौती

Tue, 23 Jan 2018 09:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
Vernon Philander said south africa looking for clean sweep in test series against india
india

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने टीम इंडिया को खुली चुनौती देते हुए क्लीन स्वीप की ओर इशारा किया है। फिलेंडर ने कहा, 'तीसरे व अंतिम टेस्ट में हम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेंगे और किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेंगे।' गौरतलब है कि तीन टेस्ट मैचों की इस सीरीज में द. अफ्रीका ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर रखी है।

विज्ञापन


फिलेंडर ने कहा, 'टीम इंडिया को हम किसी भी कीमत पर 3-0 से हराना चाहेंगे। हम सीरीज जीत चुके हैं, लेकिन फिर भी अगले मैच में मेहमान टीम को बिलकुल हल्के में नहीं लिया जाएगा। तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए हमारी टीम जमकर मेहनत कर रही है। इसके अलावा टीम इंडिया को हराने के लिए अलग तरह की रणनीतियां भी बनाई जा रही हैं।'
विज्ञापन


आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को हराकर वह टेस्ट रैंकिंग में वापस नंबर एक पर आना चाहते हैं। द. अफ्रीका के इस गेंदबाज ने कहा कि टीम यह मैच सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए नहीं खेलेगी। उन्होंने कहा, 'वॉन्डर्स का विकेट सेंचुरियन के विकेट से काफी अलग होगा। यहां क्रीज पर घास होने की ज्यादा संभावनाएं हैं। इसलिए हम कंडीशन को ध्यान में रखकर खेलेंगे। पिछले मैच में हमने विपक्षी टीम के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की थी, जिसके अच्छे परिणाम आए थे। इस बार भी हमारा इरादा कुछ ऐसा ही करने का है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलेंडर ने कहा,'स्पिन गेंदबाज केशव महाराज को बाहर कर एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाने पर टीम में चर्चा चल रही है। हालांकि केशव ने न सिर्फ इस टेस्ट सीरीज में बल्कि इससे पहले भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वह गलतियां नहीं करता और पेचीदा मौकों पर टीम के लिए अहम विकेट भी लेता है। इसलिए अगले मैच में केशव महाराज को बाहर करने के फैसले का समर्थन मैं नहीं करता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed