फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Varun Charkavarthy spoke about his partnership with Sunil Narine in the IPL says he will be MVP in IPL 2025

KKR vs MI: वरुण चक्रवर्ती को भरोसा, आईपीएल 2025 में भी केकेआर के लिए मूल्यवान खिलाड़ी होंगे सुनील नरेन

Mon, 31 Mar 2025 07:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 31 Mar 2025 07:14 PM IST
सार

वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स की 2024 में खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दोनों ने मिलकर कुल 38 विकेट चटकाए थे। वरुण चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी प्रदर्शन के बाद इस सीजन की शुरुआत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Varun Charkavarthy spoke about his partnership with Sunil Narine in the IPL says he will be MVP in IPL 2025
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सुनील नरेन के साथ अपनी साझेदारी के बारे में बात की है और कहा है कि वेस्टइंडीज का यह सीनियर क्रिकेट इस सीजन भी टीम के लिए मोस्ट वेल्यूबल खिलाड़ी (एमवीपी) होंगे। वरुण ने कहा कि नरेन के साथ उनके रिश्ते इतने बेहतर हो गए हैं कि खेल में रणनीति पर चर्चा करने के लिए उन्हें अब एक-दूसरे से संवाद करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
विज्ञापन

वरुण-नरेन ने खिताबी जीत में निभाई अहम भूमिका
वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स की 2024 में खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दोनों ने मिलकर कुल 38 विकेट चटकाए थे। वरुण चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी प्रदर्शन के बाद इस सीजन की शुरुआत कर रहे हैं। ईडन गार्डंस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ शुरुआती मैच में खराब प्रदर्शन के बाद केकेआर ने गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स को हराकर वापसी की थी। अब उसका सामना तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस से है। 

ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे लखनऊ-पंजाब, टीम में होगा बदलाव? जानें संभावित प्लेइंग-11
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के खिलाफ मैच से की वापसी 
सुनील नरेन राजस्थान के खिलाफ मैच में बीमारी के कारण शामिल नहीं थे, लेकिन मुंबई के खिलाफ वापसी करने में सफल रहे। वरुण ने कहा, अब मैं नरेन साथ पांच साल बिता चुका हूं, यह उनके साथ मेरा छठा साल है। अब हमें ज्यादा संवाद करने की जरूरत नहीं है। उन्हें मुझे कुछ बताने की जरूरत नहीं है। मैं जो कुछ भी सीख सकता हूं, मैं बस यह देख सकता हूं कि वे क्या कर रहे हैं। बेशक, अगर मुझे कोई संदेह होता है, तो मैं हमेशा उनके पास जाता हूं और उनसे बात करता हूं। हमने हमेशा मिलकर अच्छी गेंदबाजी की है और वह शुरू से ही टी20 क्रिकेट में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी रहे हैं। इस साल भी वह हमारे लिए एमवीपी होंगे।
विज्ञापन

वरुण ने तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल 2024 में 21 विकेट लिए थे जिससे वह राष्ट्रीय टीम में वापसी करने में सफल रहे। टी20 अंतरराष्ट्रीय में अच्छे प्रदर्शन के बाद वरुण को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंतिम समय में भारतीय टीम में शामिल किया गया था। मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर वरुण ने ताजा होकर शुरुआत करने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed