फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Varun Aaron announced his retirement gave information on social media know career

Varun Aaron: 150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी में माहिर वरुण आरोन ने किया संन्यास का एलान, जानिए कैसा रहा करियर

Fri, 10 Jan 2025 05:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 10 Jan 2025 05:14 PM IST
सार

वरुण ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था और भारत के लिए खेले कुल नौ टेस्ट मैचों में 18 विकेट झटके। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 4.78 की रही। वहीं, टेस्ट में डेब्यू से ठीक एक महीने पहले उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में खेलने का मौका मिला। वरुण ने नौ वनडे मैचों में 11 विकेट लिए।

विज्ञापन
Varun Aaron announced his retirement gave information on social media know career
वरुण आरोन - फोटो : varunaaron77-इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने शुक्रवार को क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने इसकी जानकारी अपने इंस्टा हैंडल के जरिए दी। उन्होंने कहा- तेज गेंदबाजी मेरा पहला प्यार रहा है और हमेशा मेरे जीवन का अहम हिस्सा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varun Aaron (@varunaaron77)


Varun Aaron announced his retirement gave information on social media know career
वरुण आरोन - फोटो : varunaaron77-इंस्टाग्राम
पिछले साल कहा था लाल गेंद प्रारूप को अलविदा
35 वर्षीय आरोन ने 2023/24 के घरेलू क्रिकेट सत्र के अंत में लाल गेंद प्रारूप से संन्यास का एलान कर दिया था। अब उन्होंने सीमित ओवर क्रिकेट को भी अलविदा कहने का फैसला लिया है। वरुण ने अपने भावुक पोस्ट में कहा- पिछले 20 वर्षों से, मैं तेज गेंदबाजी के रोमांच में जीता, सांस लेता और पनपता रहा हूं। आज, अपार कृतज्ञता के साथ, मैं आधिकारिक तौर पर प्रतिनिधि क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। यह यात्रा ईश्वर, मेरे परिवार, दोस्तों, टीम के साथियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और प्रशंसकों के बिना संभव नहीं होती।

Varun Aaron announced his retirement gave information on social media know career
वरुण आरोन - फोटो : varunaaron77-इंस्टाग्राम
चोटों से रहे परेशान
वरुण ने 2010-11 विजय हजारे ट्रॉफी में 150 किमी/घंटा से ज्यादा की स्पीड से गेंद फेंककर सनसनी मचाई थी। हालांकि, चोटों से जूझने के कारण वह टीम में अपनी जगह स्थापित नहीं कर सके। आरोन ने 88 लिस्ट ए मैचों में 5.44 के इकोनॉमी रेट से 141 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा 95 टी20 मैचों में वरुण ने 93 विकेट चटकाए।

Varun Aaron announced his retirement gave information on social media know career
वरुण आरोन - फोटो : varunaaron77-इंस्टाग्राम
वरुण आरोन का करियर
वरुण ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था और भारत के लिए खेले कुल नौ टेस्ट मैचों में 18 विकेट झटके। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 4.78 की रही। वहीं, टेस्ट में डेब्यू से ठीक एक महीने पहले उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में खेलने का मौका मिला। वरुण ने नौ वनडे मैचों में 11 विकेट लिए। इसके अलावा वरुण आईपीएल का भी हिस्सा रहे और उन्होंने 52 आईपीएल मैचों में कुल 44 विकेट झटके। वरुण ने अपना अंतिम टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नवंबर 2015 में खेला था, जबकि वनडे में भारत के लिए आखिरी बार वह श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 में खेले थे। वहीं, वरुण ने आईपीएल में अपना अंतिम मैच अप्रैल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed