फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vaishnavi Sharma Becomes 1st Indian To Take Hat-Trick In Women's U19 T20 World Cup match report and results

Women's U19 T20 WC: वैष्णवी महिला अंडर-19 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय, मलेशिया पर भारत की जीत

Tue, 21 Jan 2025 01:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 21 Jan 2025 01:55 PM IST
सार

वैष्णवी ने मलेशिया के खिलाफ ग्रुप ए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट लिए जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल है।

विज्ञापन
Vaishnavi Sharma Becomes 1st Indian To Take Hat-Trick In Women's U19 T20 World Cup match report and results
वैष्णवी शर्मा - फोटो : ICC

विस्तार

भारत की वैष्णवी शर्मा ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है और वह महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। वैष्णवी ने मलेशिया के खिलाफ ग्रुप ए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट लिए जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल है। वैष्णवी के दमदार प्रदर्शन से भारत ने मलेशिया को 10 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। भारत की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया था।
विज्ञापन

मलेशिया का कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंचा 
भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर मलेशिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, लेकिन वैष्णवी ने अपनी दमदार गेंदबाजी से मलेशिया की पारी 14.3 ओवर में 31 रन पर ढेर कर दी। मलेशिया के लिए कोई भी दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका और विकेटकीपर बल्लेबाज नूर आलिया हायरुन और हुसना पांच-पांच रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। भारत के लिए वैष्णवी के अलावा आयुषी शुक्ला ने तीन विकेट और जोशिथा वीजे ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 2.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज गोंगादी त्रीसा 27 रन और जी कामलिनी चार रन बनाकर नाबाद रहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

वैष्णवी ने टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया 
भारत के लिए 14वां ओवर डालने आईं वैष्णवी ने दूसरी गेंद पर नूर एन बिंती रोसलान (3) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिर अगली गेंद पर नूर इस्मा दानिया (0) को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर सिती नाजवाह (0) को बोल्ड कर हैट्रिक पूरी की। वैष्णवी इसके साथ ही भारत की पहली और महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाली ओवरऑल तीसरी गेंदबाज बन गईं। उनका गेंदबाजी प्रदर्शन इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed