फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vaibhav Suryavanshi became the youngest Indian player to play List-A cricket during Vijay Hazare Trophy

Vijay Hazare Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम किया रिकॉर्ड, लिस्ट ए मैच खेलने वाले सबसे युवा भारतीय बने

Sun, 22 Dec 2024 10:55 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Dec 2024 10:55 AM IST
सार

वैभव का लिस्ट ए में डेब्यू यादगार नहीं रहा क्योंकि वह अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने पहली गेंद पर बाउंड्री लगाई थी, लेकिन अगली गेंद पर आर्यन पांडे ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi became the youngest Indian player to play List-A cricket during Vijay Hazare Trophy
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे वनडे ट्रॉफी के दौरान एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में खेलने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। 13 वर्षीय बल्लेबाज ने यह उपलब्धि बिहार और मध्य प्रदेश के बीच विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप ई मैच के दौरान हासिल की। वैभव 13 साल 269 दिन की उम्र में लिस्ट ए मुकाबला खेलने उतरे और उन्होंने अली अकबर को पीछे छोड़ा। 
विज्ञापन

यादगार नहीं रहा डेब्यू 
अली अकबर ने विदर्भ के लिए 1999-2000 सीजन में 14 साल 51 दिन की उम्र में लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया था। वैभव रणजी ट्रॉफी डेब्यू करने वाले और अंडर-19 स्तर पर खेलने वाले सबसे युवा भारतीय हैं। हालांकि, वैभव का लिस्ट ए में डेब्यू यादगार नहीं रहा क्योंकि वह अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने पहली गेंद पर बाउंड्री लगाई थी, लेकिन अगली गेंद पर आर्यन पांडे ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 

यह भी पढ़ेंः Vaibhav Suryavanshi: कौन हैं 1.1 करोड़ रुपये में बिकने वाले 13 साल के वैभव सूर्यवंशी? 58 गेंद में जड़ चुके शतक
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार को मिली हार 
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम 46.4 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई थी। बिहार के लिए सौरभ ने अर्धशतक जड़ा और कप्तान सकिबुल गनी ने 48 रनों की पारी खेली थी। मध्य प्रदेश ने हालांकि 25.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया था। मध्य प्रदेश के लिए हर्ष गावली ने 63 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली और टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। 
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में राजस्थान ने खरीदा था
आईपीएल 2025 के लिए पिछले महीने हुई मेगा नीलामी में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके। वह आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। बिहार के वैभव ने सिर्फ 13 साल और 242 दिनों की उम्र में आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में इतिहास रच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed