फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Uttarakhand Glacier Burst Rishabh Pant to donate match fees to aid rescue efforts

उत्तराखंड त्रासदी: ऋषभ पंत ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ, पीड़ितों को देंगे एक मैच की फीस

Mon, 08 Feb 2021 11:26 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 08 Feb 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Glacier Burst Rishabh Pant to donate match fees to aid rescue efforts
रैणी गांव में आपदा से पहले और अब की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने की घटना के बाद हाहाकार मचा हुआ है। चमोली जिले के रैणी गांव में रविवार को ग्लेशियर टूटने से धौली गंगा नदी में बाढ़ आ गई। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है। सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य कर रही हैं। अबतक कई शव बरामद हो चुके हैं और करोड़ों रुपये के नुकसान की संभावना है।

विज्ञापन


इस बीच भारतीय क्रिकेटरों ने भी इस त्रासदी पर दुख जताया है। रुड़की के रहने वाले ऋषभ पंत ने एक मैच की फीस बतौर सहायता राशि पीड़ितों को देने का एलान किया है।

विज्ञापन
 


अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह, पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और सुरैश रैना ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर इस घटना के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। साथ ही सभी के सही सलामत होने की दुआ की है।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed