{"_id":"658aa6043683e0d7880fa508","slug":"usman-khawaja-vs-icc-pat-cummins-supported-logo-on-usman-khawaja-s-gaza-crisis-said-this-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Usman Khawaja vs ICC: पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के गाजा संकट पर ‘लोगो’ का समर्थन किया, कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Usman Khawaja vs ICC: पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के गाजा संकट पर ‘लोगो’ का समर्थन किया, कही यह बात
Tue, 26 Dec 2023 03:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 Dec 2023 03:38 PM IST
सार
कमिंस ने कहा कि उन्हें ख्वाजा के अपने बल्ले और जूते पर ‘डव लोगो’ लगाकर मानवीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और साथी मार्नस लाबुशेन के धार्मिक व्यक्तिगत संदेश दर्शाने के लिए अपने बल्ले पर चील का लोगो लगाने में कोई अंतर नहीं दिखता।
विज्ञापन
उस्मान ख्वाजा और पैट कमिंस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने सोमवार को अपने साथी उस्मान ख्वाजा का समर्थन करते हुए कहा कि इस सलामी बल्लेबाज का गाजा में मानवीय दुर्दशा को सामने लाने का प्रयास ‘आक्रामक नहीं’ है।
क्रिकेट की वैश्विक संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ख्वाजा के पाकिस्तान के खिलाफ ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट के दौरान अपने बल्ले और जूते पर जैतून के पेड़ की शाखा पकड़े काले ‘डव’ (कबूतर) का स्टिकर लगाने की मांग खारिज कर दी थी।
कमिंस ने कहा कि उन्हें ख्वाजा के अपने बल्ले और जूते पर ‘डव लोगो’ लगाकर मानवीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और साथी मार्नस लाबुशेन के धार्मिक व्यक्तिगत संदेश दर्शाने के लिए अपने बल्ले पर चील का लोगो लगाने में कोई अंतर नहीं दिखता।
विज्ञापन
कमिंस ने कहा, ‘हम वास्तव में उज्जी (उस्मान ख्वाजा) का समर्थन करते हैं। वह जिसमें विश्वास करता है, उसी पर अडिग है और मुझे लगता है कि उसने बहुत ही सम्मानजनक तरीके से यह प्रदर्शित किया है। ’ उन्होंने कहा, ‘जैसा कि मैंने पिछले हफ्ते कहा कि ‘सभी की जिंदगी समान है’ में मुझे नहीं लगता कि यह बहुत आक्रामक संदेश है और मैं ‘डव’ के बारे में भी यही कहूंगा।’