फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   usa vs pak: fan girl got angry over pakistan players after defeat against america, video t20 world cup 2024

Video: 'एक ही दिल है कितनी बार तोड़ोगे', पाकिस्तान की हार से टूटा मासूम फैन का दिल, खिलाड़ियों को लगाई लताड़

Fri, 07 Jun 2024 03:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 07 Jun 2024 03:49 PM IST
सार

पाकिस्तान की टीम का सामना नौ जून को भारत से होगा। न्यूयॉर्क में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय टीम विरोधियों को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी जबकि पाकिस्तान अपनी पहली जीत की तलाश में है। 

विज्ञापन
usa vs pak: fan girl got angry over pakistan players after defeat against america, video t20 world cup 2024
पाकिस्तान की फैन का छलका दर्द - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान के लिए गुरुवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। अमेरिका ने उन्हें शर्मनाक तरीके से हराकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को अपनी ताकत और कौशल का संदेश दिया। पाकिस्तान की इस हार ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मासूम लड़की को पाकिस्तानी खिलाड़ियों और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर अपना गुस्सा उतारते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम ने भी 20 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा। अमेरिका ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी। इसी के साथ पाकिस्तान की टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की हार पर छलका महिला फैन का दर्द
सोशल मीडिया पर इस मुकाबले के बाद का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला फैन को पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर अपना गुस्सा जाहिर करते देखा जा रहा है। इसमें वह बोर्ड को भी लताड़ लगाती नजर आ रही है। फैन ने कहा, "दिल कैसे बड़ा करें, एक ही दिल है कितनी बार तोड़ेंगे। तोड़-तोड़ के दिल को खत्म कर दिया है...चकनाचू कर दिया है। कहां से मैं दिल बड़ा करूं। ये जीतते कम हैं और हारते ज्यादा हैं। हम तो आपके लिए मौजूद हैं। आपको सपोर्ट करते हैं। लेकिन आप कब अपना परफॉर्मेंस दिखाएंगे। हर वक्त खाली बातें करते हैं। पर कुछ दिखाते तो हैं नहीं। मुझे तो सच में अब लग रहा है कि आप लोग बस घूमने आते हैं बाहर और हारकर चले जाते हैं।"


अपने दर्द को जाहिर करते हुए महिला फैन ने कहा, "आपको हमारे जज्बातों का बिल्कुल एहसास नहीं है। आप उसे अपने पैरों तले रौंद देते हैं। मुझे नहीं पता। मैं थक गई हूं पाकिस्तानी टीम से। मैं टीम से गुजारिश करती हूं। हम आपके लिए चीखते रहते हैं। आपको क्यों नहीं सुनाई दे रहा है। ऐसा आखिर कब तक चलेगा? आपने हमारी भावनाओं को मजाक समझा हुआ है।"

रविवार को होगी पाकिस्तान की भारत से भिड़ंत
अब पाकिस्तान की टीम का सामना नौ जून को भारत से होगा। न्यूयॉर्क में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय टीम विरोधियों को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी जबकि पाकिस्तान अपनी पहली जीत की तलाश में है। भारतीय टीम ने हाल ही में आयरलैंड को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed