{"_id":"698f28723ed8e984ca04bd6a","slug":"usa-vs-ned-live-score-icc-t20-world-cup-usa-vs-netherlands-today-match-scorecard-result-news-in-hindi-2026-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"USA vs NED: नीदरलैंड पर अमेरिका की ऐतिहासिक जीत, 93 रन से डच टीम को दी मात; 103 रन पर सिमटी एडवर्ड्स की सेना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
USA vs NED: नीदरलैंड पर अमेरिका की ऐतिहासिक जीत, 93 रन से डच टीम को दी मात; 103 रन पर सिमटी एडवर्ड्स की सेना
Fri, 13 Feb 2026 10:20 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:20 PM IST
सार
अमेरिका ने शुक्रवार को नीदरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मोनांक पटेल की अगुआई में अमेरिकी टीम ने चेन्नई में खेले गए 21वें ग्रुप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 103 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
अमेरिका ने नीदरलैंड को हराया
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिका ने शुक्रवार को नीदरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मोनांक पटेल की अगुआई में अमेरिकी टीम ने चेन्नई में खेले गए 21वें ग्रुप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 103 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। अमेरिका की यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में नीदरलैंड के खिलाफ पहली जीत है।
विज्ञापन
अमेरिका की पारी
कप्तान मोनांक पटेल और शायान जहांगीर ने अमेरिका को सधी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 27 रनों की साझेदारी हुई, जिसे तीसरे ओवर में क्लेन ने तोड़ा। उन्होंने जहांगीर को बोल्ड किया। वह 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोनांक पटेल को साईतेजा मुक्कामल्ला का साथ मिला। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान पटेल 36 रन बनाकर आउट हुए। उनके पीछे संजय कृष्णमूर्ति भी एक रन बनाकर चल दिए।
105 के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी अमेरिका को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी, जिसे साईतेजा ने शुभम रंजन के साथ पूरा किया। इस अर्धशतकीय साझेदारी से अमेरिका का स्कोर 190 के पार पहुंच गया। इस दौरान साईतेजा ने 51 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। वहीं, शुभम 48 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा मिलिंद कुमार ने तीन, हरमीत ने एक और मोहम्मद मोहसिन ने एक* रन बनाया। नीदरलैंड के लिए बास डीलीड ने तीन विकेट लिए जबकि लोगन वॉन बीक, काइल क्लेन और फ्रेड क्लासेन ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

नीदरलैंड की पारी
197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। पूरी टीम 15.5 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट हो गई। अमेरिका के बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट मात्र 21 रन देकर लिए। उन्होंने मैक्स ओ'दोऊद (13) और बास डेलीड (23) स्कॉट एडवर्ड्स (20) और रोलोफ डे मेरवे (10) को सटीक गेंदों से आउट किया।
नॉस्थुश केंजिगे ने भी एक महत्वपूर्ण विकेट लिया। पिच समय के साथ धीमी होती गई, जिससे नीदरलैंड्स के बल्लेबाज खुलकर शॉट नहीं खेल सके। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और लक्ष्य तक पहुंचना दूर की बात रही। इस तरह अमेरिका ने 93 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की और मैच पर पूरी तरह से अपना दबदबा कायम रखा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अमेरिका: मोनांक पटेल (विकेटकीपर), शायान जहांगीर, साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजन, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्विक, नोस्तुश केंजीगे, अली खान।
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओदोऊद, बास डीलीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, रोलोफ वान डर मर्व, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन।