फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   USA qualify for U19 Men's Cricket World Cup jointly hosted by Zimbabwe and Namibia next year

U19 World Cup: अमेरिका ने अंडर-19 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया, टूर्नामेंट में शामिल होने वाली 16वीं टीम बनी

Sat, 16 Aug 2025 05:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Aug 2025 05:32 PM IST
सार

अमेरिका ने जॉर्जिया के राइडल में खेले गए डबल राउंड-रॉबिन क्वालिफायर में कनाडा, बरमूडा और अर्जेंटीना को हराकर एक मैच रहते इस वैश्विक प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली।

विज्ञापन
USA qualify for U19 Men's Cricket World Cup jointly hosted by Zimbabwe and Namibia next year
अंडर-19 विश्व कप - फोटो : USA Cricket

विस्तार

अमेरिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 पुरुष विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। अमेरिका 16वीं और अंतिम टीम बनी है जिसने इसके लिए क्वालिफाई किया है। अमेरिका ने विकेटकीपर बल्लेबाज अर्जुन महेश की अगुआई में यह सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन

एक मैच शेष रहते किया क्वालिफाई 
अमेरिका ने जॉर्जिया के राइडल में खेले गए डबल राउंड-रॉबिन क्वालिफायर में कनाडा, बरमूडा और अर्जेंटीना को हराकर एक मैच रहते इस वैश्विक प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली। अमेरिका ने कनाडा पर 65 रन की जीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद उसने बरमूडा और अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। अमेरिका के गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए रिटर्न चरण में बरमूडा और अर्जेंटीना को हराकर 10 अंक हासिल किए जो विश्व कप में उनकी जगह पक्की करने के लिए काफी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अमरिंदर सिंह गिल ने तीन पारियों में 199 रन बनाए जबकि अंश राय और साहिर भाटिया की स्पिन गेंदबाजी जोड़ी ने सात-सात विकेट लिए। अब अमेरिका की टीम अपना आखिरी मैच कनाडा के खिलाफ खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका में हुए 2024 चरण की शीर्ष 10 टीमों ने पूर्ण सदस्य मेजबान जिम्बाब्वे के साथ 2026 के टूर्नामेंट के लिए स्वतः ही क्वालिफाई कर लिया है।

विज्ञापन

ये टीमें होंगी अंडर-19 विश्व कप में शामिल 
बची हुई पांच टीम क्षेत्रीय क्वालिफायर से तय हुईं। जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने स्वत: क्वालिफाई किया जबकि अमेरिका, तंजानिया, अफगानिस्तान, जापान और स्कॉटलैंड क्षेत्रीय क्वालीफाइंग प्रतियोगिता से तय हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed