{"_id":"664df846c4e4a3fd2605b41a","slug":"us-embassy-in-nepal-has-denied-sandeep-lamichhane-the-usa-visa-will-not-play-t20-world-cup-2024-ipl-2024-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: अमेरिकी दूतावास ने लामिछाने को वीजा देने से मना किया, नेपाली क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: अमेरिकी दूतावास ने लामिछाने को वीजा देने से मना किया, नेपाली क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
Wed, 22 May 2024 07:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 22 May 2024 07:21 PM IST
सार
नेपाल के पाटन हाईकोर्ट ने 15 मई को संदीप लामिछाने पर लगे यौन शोषण के आरोप के मामले में अपना अंतिम फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि संदीप निर्दोष हैं। इससे पहले जिला अदालत ने उन्हें आठ साल जेल की सजा सुनाई थी। बरी होने के बाद ऐसे कयास लग रहे थे कि लामिछाने टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
संदीप लामिछाने
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
नेपाल स्थित अमेरिकी दूतावास ने संदीप लामिछाने को वीजा देने से इनकार कर दिया है। लामिछाने को हाल ही दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने बरी किया था। इसके बाद उनके आगामी टी20 विश्व कप में खेलने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अब वीजा रद्द होने से वह वेस्टइंडीज और अमेरिका नहीं जा पाएंगे। टी20 विश्व कप की शुरुआत दो जून से होने जा रही है। लामिछाने ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
संदीप ने एक्स पर पोस्ट किया
उन्होंने एक्स पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- नेपाल में अमेरिकी दूतावास ने वही किया जो उन्होंने 2019 में मेरे साथ किया था। उन्होंने मुझे वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं नेपाल क्रिकेट की भलाई चाहने वाले लोगों और शुभचिंतकों से माफी मांगता हूं। इसके साथ उन्होंने नेपाल क्रिकेट संघ (CAN) को भी टैग किया है।

जिला अदालत ने आठ साल जेल की सजा सुनाई थी, हाईकोर्ट ने फैसले को पलटा
नेपाल के पाटन हाईकोर्ट ने 15 मई को लामिछाने पर लगे यौन शोषण के आरोप मामले में अपना अंतिम फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि संदीप निर्दोष हैं। कोर्ट ने काठमांडू जिला अदालत से मिले सजा और जुर्माने के फैसले को पलट दिया। दरअसल, इससे पहले काठमांडू जिला अदालत ने संदीप को दुष्कर्म मामले में दोषी पाया था और उन्हें आठ साल जेल की सजा सुनाई थी। साथ ही पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। बीते वर्ष 13 दिसंबर को कोर्ट ने उन्हें जबरन दुष्कर्म का दोषी ठहराया था।
जिला अदालत ने पिछले साल 13 दिसंबर को माना था कि क्रिकेटर संदीप ने पीड़ित की खराब आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जिला अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि पीड़िता और संदीप लामिछाने काठमांडू से नगरकोट गए और वापस काठमांडू आए और होटल के एक ही कमरे में रुके। पक्ष और विपक्ष के बयान, गवाहों के बयान और घटना का विवरण, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जिला अदालत ने फैसला सुनाया कि संदीप ने पीड़िता के साथ इसी होटल के कमरे में दुष्कर्म किया। तब क्रिकेटर लामिछाने का वकील सरोजकृष्ण घिमिरे ने कहा कि जिला अदालत का फैसला संतोषजनक नहीं होने के कारण आगे के कानूनी उपायों के लिए उच्च न्यायालय जाएंगे। अब उच्च न्यायालय ने जिला अदालत के फैसले को पलटते हुए लामिछाने को निर्दोष करार दिया।

संदीप लामिछाने का प्रदर्शन
संदीप इसके अलावा बिग बैश लीग में भी खेल चुके हैं। वह दुनियाभर की लीगों का अहम हिस्सा हैं। संदीप ने अब तक नेपाल के लिए 51 वनडे और 52 टी-20 खेले हैं। 51 वनडे में उनके नाम 112 विकेट और 52 टी-20 इंटरनेशनल में 98 विकेट हैं। इसके अलावा संदीप ने आईपीएल में नौ मैच खेले हैं और 13 विकेट चटकाए हैं। ओवरऑल संदीप ने दुनियाभर की लीगों को मिलाकर कुल 144 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 206 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में संदीप के नाम तीन विकेट और लिस्ट-ए में उनके नाम 158 विकेट हैं। वनडे में संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर छह विकेट है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नौ रन देकर पांच विकेट है।