फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Urvil Patel smashes fastest T20 ton by an Indian breaks Rishabh Pant’s record in Syed Mushtaq Ali Trophy

Syed Mushtaq Ali Trophy: गुजरात के उर्विल ने तोड़ा पंत का रिकॉर्ड, टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने

Wed, 27 Nov 2024 11:47 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 27 Nov 2024 11:47 AM IST
सार

उर्विल ने महज 28 गेंदों पर शतक लगाया और टी20 प्रारूप में सबसे तेज सैकड़ा लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उर्विल से पहले यह रिकॉर्ड पंत के नाम था जिन्होंने 2018 में इसी टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर शतक लगाया था।

विज्ञापन
Urvil Patel smashes fastest T20 ton by an Indian breaks Rishabh Pant’s record in Syed Mushtaq Ali Trophy
उर्विल पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ दमदार पारी खेली और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उर्विल ने महज 28 गेंदों पर शतक लगाया और टी20 प्रारूप में सबसे तेज सैकड़ा लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उर्विल से पहले यह रिकॉर्ड पंत के नाम था जिन्होंने 2018 में इसी टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर शतक लगाया था। 
विज्ञापन

उर्विल ने अपनी पारी में 12 छक्के और सात चौके लगाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उर्विल ने 35 गेंदों पर नाबाद 113 रन बनाए और गुजरात को आठ विकेट से जीत दिलाई। त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने महज 10.2 ओवर में दो विकेट पर 156 रन बनाकर जीत दर्ज की। उर्विल ने पहले विकेट के लिए आर्यन देसाई के साथ मिलकर 150 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज 
उर्विल इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ एस्टोनिया के साहिल चौहान हैं जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था। दिलचस्प बात यह है कि उर्विल हाल ही में संपन्न हुई आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी में नहीं बिके थे और उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था। इसके दो दिन बाद ही उर्विल ने अपना दम दिखाया। 

टी20 इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज गेंद टीम बनाम वर्ष
साहिल चौहान 27 एस्टोनिया साइप्रस 2024
उर्विल पटेल 28 गुजरात त्रिपुरा 2024
क्रिस गेल 30 आरसीबी पुणे वारियर्स 2013 
विज्ञापन

पिछले साल इसी दिन लिस्ट ए का दूसरे सबसे तेज सैकड़ा जड़ा था 
उर्विल ने इससे पहले पिछले साल 27 नवंबर को ही विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 41 गेंदों पर शतक जड़ा था जो लिस्ट ए क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उनसे आगे इस मामले में युसूफ पठान आगे थे जिन्होंने 2009-10 में 40 गेंदों पर सैकड़ा लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed