{"_id":"60990dbd8ebc3ebd0c4581a7","slug":"unmukt-chand-replied-over-reports-of-him-playing-for-america-here-is-all-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ताल: अमेरिका के लिए खेलेंगे उन्मुक्त चंद? अंडर-19 विश्वकप जिताने वाले बल्लेबाज ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पड़ताल: अमेरिका के लिए खेलेंगे उन्मुक्त चंद? अंडर-19 विश्वकप जिताने वाले बल्लेबाज ने दिया ये जवाब
Mon, 10 May 2021 04:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 10 May 2021 04:11 PM IST
सार
अपनी कप्तानी में भारत को क्रिकेट का अंडर-19 विश्वकप जिताकर चर्चा में आए उन्मुक्त चंद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि वह अमेरिका की ओर से क्रिकेट खेलने जा रहे हैं। पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा दावा भी किया है।
विज्ञापन
उन्मुक्त चंद
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक टी-20 लीग शुरू किए जाने की चर्चा है। वहीं, उन्मुक्त चंद हाल ही में अमेरिका की यात्रा पर भी गए हैं। पाकिस्तान के क्रिकेटर समी असलम ने दावा किया है कि उन्मुक्त, अमेरिका वहां अपना क्रिकेट करियर बनाने गए हैं। इन दोनों बातों के सामने आने के बाद ऐसी चर्चाएं शुरू हो गईं कि उन्मुक्त चंद अब अमेरिका की ओर से क्रिकेट खेलेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, उन्मुक्त चंद ने इन खबरों को अफवाह बताया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अमेरिका केवल अपने रिश्तेदारों से मुलाकात करने गया था। वहां मैंने एक-दो दिन बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया क्योंकि मैंने एक ट्रेनिंग सेशन (प्रशिक्षण सत्र) में हिस्सा लिया था। लेकिन मैंने अनुंबंध जैसी कोई चीज नहीं की। उन्मुक्त ने कहा कि मेरी अमेरिका की यह यात्रा केवल घूमने के उद्देश्य से थी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं बीसीसीआई के नियम
बीसीसीआई के नियमों के अनुसार कोई भी भारतीय खिलाड़ी (अनुबंधित या गैर अनुबंधित) देश के बाहर किसी फ्रेंचाइजी में बिना संन्यास की घोषणा किए हिस्सा नहीं ले सकता है। वह संन्यास लेने के बाद की विदेशी लीग में खेल सकता है। इसी नियम के चलते युवरा सिंह को एक विदेशी टी-20 लीग में हिस्सा लेने के लिए संन्यास लेना पड़ा था। वहीं, हरभजन सिंह को एक टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा था।
विज्ञापन
कैसा रहा है उनमुक्त चंद का करियर
अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप जिताने के बाद उन्मुक्त का करियर वैसा नहीं रहा जैसे की उम्मीद थी। वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की कोशिशों में जुटे हैं। उनका रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने 67 प्रथम श्रेणी के मैच खेले हैं, जिनमें 3379 रन बनाए हैं। उन्होंने लिस्ट ए के 120 मैच खेले हैं और 4505 रन बनाए हैं। वहीं, इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 77 टी-20 मैचों में 1564 रन बनाए हैं।