फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Union Home minister Amit Shah likely to meet Sourav Ganguly during his West Bengal visit says Sources

बंगाल दौरे पर सौरव गांगुली से मिल सकते हैं अमित शाह, फिर तेज हुई बीजेपी में जाने की अटकलें

Sun, 24 Jan 2021 09:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 24 Jan 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
Union Home minister Amit Shah likely to meet Sourav Ganguly during his West Bengal visit says Sources
Sourav Ganguly-Amit Shah - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाल में सियासी पारा अपने उबाल पर है। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कोलकाता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को मंच से ही खरी-खरी सुना दी। इन सबके बीच खबर आ रही है कि अमित शाह जल्द ही सौरव गांगुली से मिलने उनके घर जा सकते हैं।

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह को इस माह के अंत में बंगाल का दौरा करना है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दो दिवसीय यात्रा के दौरान शाह बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से मिल सकते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली एंजियोप्लास्टी के बाद घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बीते लंबे वक्त से गांगुली के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है। हालांकि बंगाल में युवाओँ के बीच काफी लोकप्रिय 'दादा' ने कभी खुलकर इस बारे में कुछ नहीं कहा। अबएक बार फिर अफवाहों का बाजार गरम हो गया है।
विज्ञापन


इस माह की शुरुआत में जब सौरव गांगुली को हल्का दिल का दौरा पड़ा था, तब बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत बीजेपी, तृणमूल कांग्रेस के कई दिग्गज नेता कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल उनका हाल-चाल जानने पहुंचे थे। बताते चलें कि गांगुली बीसीसीआई में गृहमंत्री अमित शाह के बेटे के साथ काम कर रहे हैं। सौरव अध्यक्ष तो जय शाह बोर्ड में सचिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed