India
223/10 (19.3 ov)
West Indies
247/3 (20 ov)
West Indies won by 24 runs
{"_id":"598f50024f1c1b96558b49df","slug":"uner-19-asia-cup-venue-transferred-from-bangluru-to-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंगलुरु की जगह अब मलेशिया में होगा अंडर-19 एशिया कप ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेंगलुरु की जगह अब मलेशिया में होगा अंडर-19 एशिया कप
एजेंसी/भाषा
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
एशियन क्रिकेट काउंसिल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अपनी टीम भारत भेजने से इनकार करने के बाद एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने आज अंडर 19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट को बेंगलुरू से मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर स्थानांतरित करने का फैसला किया। दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव को देखते हुए पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने आपत्ति जताई और सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट भारत से बाहर स्थानांतरित कर दिया जाए।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने स्थल बदलने पर आपत्ति नहीं जताई। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने सेठी के हवाले से कहा, ‘‘विकास और कार्यकारी समिति के सभी प्रतिनिधि सौहार्दपूर्ण तरीके से टूर्नामेंट को मलेशिया स्थानांतरित करने के मुद्दे पर राजी हो गए क्योंकि कोई नहीं चाहता था कि इस पर किसी सदस्य की सुरक्षा चिंताओं का असर पड़े।’’ बीसीसीआई पहले ही इस टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर भारत सरकार की स्वीकृति लेने के लिए पत्र लिख चुका है क्योंकि इसमें पाकिस्तान की टीम शामिल है। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को स्वत: जगह मिली है।
विज्ञापन