{"_id":"5a696eb14f1c1b8b268b6565","slug":"under-19-world-cup-pakistan-u19-won-by-3-wickets-against-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"U19WC: जरयाब आसिफ के शानदार पारी की बदौलत पाक ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U19WC: जरयाब आसिफ के शानदार पारी की बदौलत पाक ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
अली जरयाब आसिफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अली जरयाब आसिफ के नाबाद 74 रन के शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेत से करारी मात दी। इसके साथ ही पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि टॉस पाकिस्तान ने जीता लेकिन गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के मुकसान पर 189 रन बनाए। जिसके जवाब में 47.5 ओवर में ही 190 रन बनाकर मैच जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वांडिले मकवेतु (60) और जेसन नीमांड (36) ने रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए मुहम्मद मूसा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 115 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन, जरयाब ने पारी को संभाले रखा और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए नीमांड ने सबसे अधिक दो विकेट लिए। पाकिस्तान को जीत तक पहुंचाने वाले जरयाब को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान के अलावा, ऑस्ट्रेलिया ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था।
विज्ञापन