{"_id":"61e41556164c1535af2ffc82","slug":"under-19-world-cup-india-semi-final-qualification-scenarios","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Under-19 World Cup: भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या है गणित? क्या पाकिस्तान से होगा मुकाबला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Under-19 World Cup: भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या है गणित? क्या पाकिस्तान से होगा मुकाबला?
Sun, 16 Jan 2022 06:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:23 PM IST
सार
भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो चुका है। खासकर अफ्रीका के खिलाफ मैच में जीत के बाद टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ तीन मैच जीतने हैं। ये सभी मैच कमजोर टीमों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडर-19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 45 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो चुका है। शुरुआती दौर में अफ्रीका ही एकमात्र मजबूत टीम थी, जिससे भारत का सामना होना था। अब सीधे सेमीफाइनल में ही टीम इंडिया का सामना किसी मजबूत टीम से होगा। अगर बांग्लादेश की टीम ग्रुप-ए के लीग मैचों में उलटफेर करती है तो क्वार्टर फाइनल मैच में भारत का सामना इंग्लैंड से हो सकता है।
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अभी दो मैच खेलने हैं और ये दोनों मैच आयरलैंड और युगांडा के खिलाफ हैं। इन दोनों मैच में भारत की जीत तय है। इसके बाद भारतीय ग्रुप बी में पहले स्थान पर रहेगी और ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के साथ क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी। ग्रुप ए में इंग्लैंड और बांग्लादेश दो मजबूत टीमें हैं और बांग्लादेश के दूसरे स्थान में रहने की संभावना सबसे ज्यादा है। ऐसे में भारत और बांग्लादेश के बीच क्वार्टर फाइनल मैच होना लगभग तय है।
अंडर-19 वर्ल्डकप में भारत के मुकाबले
19 जनवरी- भारत बनाम आयरलैंड, शाम 6.30 बजे से
22 जनवरी- भारत बनाम युगांडा, शाम 6.30 बजे से
29 जनवरी- भारत बनाम बांग्लादेश, शाम 6.30 बजे से (संभावित)
क्या पाकिस्तान से होगा मुकाबला ?
भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीम हाल ही में एशिया कम में भिड़ी थीं और यहां पाकिस्तान की टीम भारत पर हावी रही थी। इस टूर्नामेंट में भी दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल मैच में भिड़ सकती हैं। पाकिस्तान की टीम ग्रुप सी में है और अफगानिस्तान उस ग्रुप में दूसरी मजबूत टीम है। ऐसे में पाकिस्तान का अपने ग्रुप में टॉप में रहना लगभग तय है। हालांकि क्वार्टर फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया या श्रीलंका से भिड़ना पड़ सकता है।
विज्ञापन
श्रीलंका की टीम पहले भी पाकिस्तान को हरा चुकी है और ऑस्ट्रेलिया भी मजबूत टीम है। यदि पाकिस्तान की टीम क्वार्टर फाइनल मे जीत हासिल करती है तो सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है।
भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित

- 19 जनवरी को आयरलैंड को हराना होगा।
- 22 जनवरी को युगांडा के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।
- 29 जनवरी को क्वार्टर फाइनल मैच में बांग्लादेश या इंग्लैंड को हराया होगा।