फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Umran Malik clean bold devdutt padikkal with near 150 KM delivery stumps rattled

SRH vs RR: उमरान की गति देख हैरान रन देवदत्त पडीक्कल, नहीं था कोई जवाब, क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे

Sun, 02 Apr 2023 09:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 09:29 PM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भले ही हैदराबाद की टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उमरान मलिक ने अपनी गति से सभी को प्रभावित किया। 
 

विज्ञापन
Umran Malik clean bold devdutt padikkal with near 150 KM delivery stumps rattled
उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में अपने पहले ही मैच में उमरान मलिक ने गति का जलवा दिखाया। उन्होंने लगभग 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की और देवदत्त पडीक्कल को पवेलियन भेज दिया। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में उमरान ने तीन ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया। उनका इकोनॉमी रेट कुछ खास नहीं था, लेकिन इस मैच में भी उनकी गति शानदार थी। 
विज्ञापन


इसके बाद उमरान ने बल्ले के साथ भी अपना जलवा दिखाया। उन्होंने आठ गेंद में नाबाद 19 रन बनाए। उनकी इस पारी में दो छक्के और एक चौका शामिल था। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके, लेकिन गति से अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। उमरान को राजस्थान की पारी के आठवें ओवर में पहली बार गेंदबाजी मिली, लेकिन उन्होंने 12 रन लुटा दिए। अपने दूसरे ओवर में भी उन्होंने 12 रन खर्चे, लेकिन तीसरे ओवर की पहली गेंद में ही देवदत्त पडीक्कल को पवेलियन भेज दिया। 
विज्ञापन




उमरान की इस गेंद की गति लगभग 150 किमी प्रति घंटे की थी और पडीक्कल को जब तक कुछ समझ आता, तब तक उनका ऑफ स्टंप उखड़ चुका था। उमरान की गति की सभी ने जमकर तारीफ की।

इस मैच में राजस्थान के जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन शानदार फॉर्म में थे। तीनों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। उमरान मलिक, आदिल राशिद, फजलहक फारूकी, टी नटराजन, वाशिंगटन सुंदर या कप्तान भुवनेश्वर कुमार के पास राजस्थान के बल्लेबाजों का कोई जवाब नहीं था।

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन 200 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी। इस मैच में जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। बटलर 22 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जायसवाल ने 37 गेंद में 54 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने भी 32 गेंद में 55 रन की पारी खेली। राजस्थान ने पांच विकेट पर 203 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद ने खाता खुलने से पहले ही दो विकेट गंवा दिए। 

पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद हैदराबाद की टीम वापसी नहीं कर सकी। नियमित अंतराल पर यह टीम विकेट गंवाती रही और अंत में आट विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। इसके साथ ही राजस्थान ने 72 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed