{"_id":"98fcb2fbb4b0834a506193d1748ca179","slug":"umpires-changed-t-shirts-in-indian-innings","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब टीम इंडिया की खातिर अंपायरों ने बदली जर्सी...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब टीम इंडिया की खातिर अंपायरों ने बदली जर्सी...
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Jul 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जिंबाब्वे दौरे पर है और बुधवार को सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा था। लेकिन मैच की दूसरी पारी की शुरुआत में अंपायरों को देखकर दर्शक चौंक गए।
विज्ञापन
हरारे में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर जिंबाब्वे को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। लाल जर्सी पहनने वाली जिंबाब्वे टीम की बल्लेबाजी के दौरान मैदानी अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड और रसेल टीफिन अपने लाल रंग की जर्सी पहने मैदान पर आए।
विज्ञापन
लेकिन नीली जर्सी पहनने वाली भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी, तो अंपायर की ड्रेस बदली हुई थी और वे नीली रंग की जर्सी पहने मैदान पर पहुंचे थे।
अंपायरों को वनडे मैचों के दौरान मैदान पर लाल रंग की ही जर्सी पहनकर उतरना होता है। लेकिन जिंबाब्वे टीम की जर्सी का रंग भी लाल है और भारतीय बल्लेबाजों को बैटिंग करने के दौरान कोई कन्फ्यूजन न हो, इसलिए अंपायरों ने अपनी जर्सी ही बदल ली।
विज्ञापन
अंपायर भारतीय पारी के दौरान नीली रंग की जर्सी पहने रहे।