फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में नहीं विदेशी जमीन पर खेला जाएगा IPL 2020! इस देश ने की मेजबानी की पेशकश

Sun, 07 Jun 2020 09:53 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 07 Jun 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Uae Cricket Board Confirms Ipl Hosting Offer Report
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है कि अगर भारत इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल विदेश में करने का फैसला लेता है तो उसने इसकी मेजबानी की इच्छा जताई है। आईपीएल का 13वां सत्र मार्च के आखिर में शुरू होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

Uae Cricket Board Confirms Ipl Hosting Offer Report
आईपीएल 2020 पर संकट के बादल बरकरार है - फोटो : ट्विटर

ऐसी अटकलें हैं कि ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप नहीं होने पर बीसीसीआई अक्तूबर में इसका आयोजन कर सकता है। ‘गल्फ न्यूज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार यूएई क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के सामने आईपीएल की मेजबानी की पेशकश की है। बोर्ड के महासचिव मुबाशशिर उस्मानी के हवाले से खबर में कहा गया कि अतीत में अमीरात क्रिकेट बोर्ड आईपीएल की सफल मेजबानी कर चुका है। हम द्विपक्षीय और बहुराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंटों की पहले भी मेजबानी कर चुके हैं।

Uae Cricket Board Confirms Ipl Hosting Offer Report
आईपीएल - फोटो : IPL twitter

उन्होंने कहा कि अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को भी सत्र के बाकी मैच यहां कराने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा कि हमने इंग्लैंड और भारत दोनों के सामने प्रस्ताव रखा है। अगर दोनों में से कोई भी बोर्ड इसे स्वीकार करता है तो हमें खुशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uae Cricket Board Confirms Ipl Hosting Offer Report
श्रीलंका में आईपीएल - फोटो : ट्विटर

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी आईपीएल की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाई है। आईसीसी टी-20 विश्व कप को लेकर दस जून को बोर्ड बैठक में फैसला लेगा जिसके बाद ही आईपीएल के आयोजन की तस्वीर साफ हो सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed