{"_id":"5edbbbc3c73760024d24dc36","slug":"uae-cricket-board-confirms-ipl-hosting-offer-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में नहीं विदेशी जमीन पर खेला जाएगा IPL 2020! इस देश ने की मेजबानी की पेशकश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत में नहीं विदेशी जमीन पर खेला जाएगा IPL 2020! इस देश ने की मेजबानी की पेशकश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है कि अगर भारत इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल विदेश में करने का फैसला लेता है तो उसने इसकी मेजबानी की इच्छा जताई है। आईपीएल का 13वां सत्र मार्च के आखिर में शुरू होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
2 of 4
आईपीएल 2020 पर संकट के बादल बरकरार है
- फोटो : ट्विटर
ऐसी अटकलें हैं कि ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप नहीं होने पर बीसीसीआई अक्तूबर में इसका आयोजन कर सकता है। ‘गल्फ न्यूज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार यूएई क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के सामने आईपीएल की मेजबानी की पेशकश की है। बोर्ड के महासचिव मुबाशशिर उस्मानी के हवाले से खबर में कहा गया कि अतीत में अमीरात क्रिकेट बोर्ड आईपीएल की सफल मेजबानी कर चुका है। हम द्विपक्षीय और बहुराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंटों की पहले भी मेजबानी कर चुके हैं।
3 of 4
आईपीएल
- फोटो : IPL twitter
उन्होंने कहा कि अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को भी सत्र के बाकी मैच यहां कराने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा कि हमने इंग्लैंड और भारत दोनों के सामने प्रस्ताव रखा है। अगर दोनों में से कोई भी बोर्ड इसे स्वीकार करता है तो हमें खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
श्रीलंका में आईपीएल
- फोटो : ट्विटर
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी आईपीएल की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाई है। आईसीसी टी-20 विश्व कप को लेकर दस जून को बोर्ड बैठक में फैसला लेगा जिसके बाद ही आईपीएल के आयोजन की तस्वीर साफ हो सकेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।