फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   UAE created history defeated New Zealand for the first time Unique record made in international cricket

UAE vs NZ: यूएई ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को पहली बार हराया; अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बना अनोखा रिकॉर्ड

Sun, 20 Aug 2023 11:37 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 20 Aug 2023 11:37 AM IST
सार

यह पहला अवसर है जब न्यूजीलैंड को किसी एसोसिएट टीम के खिलाफ हार मिली है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक रिकॉर्ड बना। अब आईसीसी के सभी 12 पूर्णकालिक सदस्य एसोसिएट टीमों से हार चुके हैं।

विज्ञापन
UAE created history defeated New Zealand for the first time Unique record made in international cricket
यूएई बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की क्रिकेट टीम ने शनिवार (19 अगस्त) को इतिहास रच दिया। उन्होंने पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड को हराने में सफलता हासिल की। यूएई ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी टीम को सात विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय टी20 के इतिहास में यह दूसरा मुकाबला था। इससे पहले इसी सीरीज के शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड ने 19 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, अब तक 1996 में एक वनडे में दोनों का आमना-सामना हुआ था, जिसे न्यूजीलैंड ने जीता था।
विज्ञापन


यह पहला अवसर है जब न्यूजीलैंड को किसी एसोसिएट टीम के खिलाफ हार मिली है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक रिकॉर्ड बना। अब आईसीसी के सभी 12 पूर्णकालिक सदस्य एसोसिएट टीमों से हार चुके हैं। न्यूजीलैंड इस लिस्ट में शामिल होने से बचा हुआ था, लेकिन यूएई के खिलाफ हार से उसका नाम लिस्ट में दर्ज हो गया। टी20 में यूएई की यह जीत लंबे समय तक याद रखी जाएगी। आईसीसी टी20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम तीसरे पायदान पर है और यूएई 16वें स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन

UAE created history defeated New Zealand for the first time Unique record made in international cricket
यूएई बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के लिए चैपमैन ने लगाया अर्धशतक
दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाए। उसके लिए मार्क चैपमैन ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। उन्होंने 46 गेंद की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। जेम्स नीशम और चैड बोवेस ने 21-21 रन बनाए।  यूएई के लिए अयान खान ने सबसे ज्यादा तीन और जवादुल्लाह ने दो विकेट लिए। अली नासीर, मोहम्मद फराजुद्दीन और जहूर खान को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed