{"_id":"698621cb9032dce09a026318","slug":"u19-world-cup-vaibhav-sooryavanshi-dedicated-his-player-of-the-final-award-to-the-indian-team-s-support-staff-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vaibhav Sooryavanshi: वैभव की दरियादिली ने जीता दिल, प्लेयर ऑफ द फाइनल पुरस्कार सहयोगी स्टाफ को समर्पित किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव की दरियादिली ने जीता दिल, प्लेयर ऑफ द फाइनल पुरस्कार सहयोगी स्टाफ को समर्पित किया
Fri, 06 Feb 2026 10:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:46 PM IST
सार
भारतीय टीम के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद अपनी दरियादिली से सभी का दिल जीत लिया। वैभव ने अपना पुरस्कार भारतीय टीम के सहायक स्टाफ को समर्पित किया।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
विस्तार
युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शानदार पारी खेलने के बाद मिला प्लेयर ऑफ द फाइनल पुरस्कार भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ को समर्पित किया। सूर्यवंशी अंडर-19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
सहयोगी स्टाफ को सराहा
इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 80 गेंद में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर बड़े मंच पर धमाल मचाया और भारत को इंग्लैंड पर 100 रन की जीत के साथ रिकॉर्ड छठा खिताब दिलाया। पुरस्कार वितरण समारोह में सहयोगी स्टाफ के योगदान को सराहते हुए सूर्यवंशी ने कहा, मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता, लेकिन पिछले सात-आठ महीनों से जिस तरह हम सभी ने कड़ी मेहनत की है और हमारे सहयोगी स्टाफ ने लंबे समय से हमारे साथ रहकर हमेशा यह सुनिश्चित किया कि हम ठीक रहें। मैं यह पुरस्कार उन्हें समर्पित करना चाहता हूं। पिछले आठ से नौ महीनों से सहयोगी स्टाफ और टीम एक साथ काम कर रहे हैं। उसी तैयारी ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

वैभव की तूफानी पारी
चौदह वर्षीय सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया, उन्होंने यह उपलब्धि 71 गेंदों में हासिल की। वैभव इसी के साथ अंडर-19 विश्व कप में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह बस ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए, जिन्होंने इसी विश्व कप में 51 गेंद पर शतक जड़ा था।

भारत ने जीता छठा खिताब
भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया। भारत ने इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से हराया। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे।