फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U19 World Cup: First edition of Under-19 Women's T20 World Cup begins today, India faces host South Africa

U19 World Cup: अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण आज से शुरू, भारत का सामना मेजबान दक्षिण अफ्रीका से

Sat, 14 Jan 2023 03:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 14 Jan 2023 03:43 PM IST
सार

शेफाली 28 जनवरी को 19 वर्ष की हो जाएंगी। वह चाहेंगी कि उनके जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद 29 जनवरी को होने वाले अडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में उनकी टीम पहुंचे और खिताब जीते।

विज्ञापन
U19 World Cup: First edition of Under-19 Women's T20 World Cup begins today, India faces host South Africa
ऋचा घोष और शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा की अगुआई में भारतीय टीम शनिवार से यहां शुरू हो रहे अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में जीत से आगाज करना चाहेगी। भारत का पहला मुकाबला मेजबान दक्षिण अफ्रीका से होगा।
विज्ञापन


महिलाओं का अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप (50-50 ओवर) 1988 में शुरू हुआ था, लेकिन टी-20 का यह पहला संस्करण है। वनडे विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारतीय महिलाओं ने सबसे ज्यादा पांच बार अंडर-19 का खिताब जीता है, जबकि तीन बार उपविजेता रही हैं। मात्र 16 वर्ष की उम्र में सीनियर टीम में जगह बनाने वाहीं शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन


28 को 19 की हो रहीं वर्मा की नजर खिताब पर
शेफाली 28 जनवरी को 19 वर्ष की हो जाएंगी। वह चाहेंगी कि उनके जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद 29 जनवरी को होने वाले अडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में उनकी टीम पहुंचे और खिताब जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 टीमों के बीच होंगे 41 मुकाबले
इस टूर्नामेंट में 16 टीमों के बीच कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले यह टूर्नामेंट 2021 में आयोजित होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से दो वर्ष आगे खिसक गया। विश्व कप में आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे स्वत: क्वालिफाई कर गए। पांच टीमें अमेरिका, यूएई, रवांडा, स्कॉटलैंड और इंडोनेशिया हैं।

शेफाली को मिलेगा रिचा का साथ
सभी टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप डी में मेजबान दक्षिण अफ्रीका, स्काॅटलैंड और यूएई के साथ है। शेफाली वर्मा को विश्व कप के दौरान सीनियर टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का साथ मिलेगा। ऋचा सीनियर टीम में 17 वनडे और 30 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेल चुकी हैं। दोनों ही अनुभवी खिलाड़ियों का भारतीय टीम को लाभ मिलेगा। शेफाली ने सीनियर टीम के साथ 51 अंतरराष्ट्रीय टी-20, दो टेस्ट और 21 वनडे खेले हैं। वह अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में ही होने वाले सीनियर टी-20 महिला विश्व कप के लिए भी टीम का हिस्सा हैं।

मिताली ने बढ़ाया टीम का हौसला
विश्व कप से पहले भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर रहीं मिताली राज ने खिलाड़ियों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया है। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया को भी दावेदार माना जा रहा है। महिलाओं पर तालिबान के प्रतिबंध की वजह से अफगानिस्तान की टीम अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप में नहीं खेलेगी।


अंडर-19 महिला टीम में सर्वश्रेष्ठ बनने की क्षमता : तेंदुलकर
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि अंडर-19 महिला टीम में सर्वश्रेष्ठ बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा, शेफाली वर्मा की अगुआई वाली टीम में अच्छा प्रदर्शन करेगी। सचिन ने आईसीसी के कॉलम में लिखा कि पहली बार हो रहे अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप से युवा महिला क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, टीम में अनुभवी और युवा प्रतिभा का अच्छा समन्वय है। 49 वर्षीय तेंदुलकर ने लिखा महिला क्रिकेट ने काफी प्रगति की है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में और काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, टूर्नामेंट का शुरुआती संस्करण जूनियर प्रतिभाओं को आगे लाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed