{"_id":"65c72f28cec392963c0ee454","slug":"u19-wc-2-players-of-indian-origin-in-australia-team-harkirat-father-taxi-driver-and-harjas-boxing-champion-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"U19 WC: ऑस्ट्रेलिया की टीम में भारतीय मूल के दो खिलाड़ी, एक के पिता टैक्सी चालक तो दूसरे के मुक्केबाजी चैंपियन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U19 WC: ऑस्ट्रेलिया की टीम में भारतीय मूल के दो खिलाड़ी, एक के पिता टैक्सी चालक तो दूसरे के मुक्केबाजी चैंपियन
Sat, 10 Feb 2024 01:41 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:41 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया को अंडर 19 विश्व कप के पहुंचाने में भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। इनमें हरकीरत बाजवा और हरजस सिंह शामिल हैं। बाजवा के पिता टैक्सी चालक हैं जबकि हरजस के पिता मुक्केबाजी चैंपियन रह चुके हैं।
विज्ञापन
हरजस सिंह-हरकीरत बाजवा
- फोटो : Twitter
विस्तार
गुरुवार (8 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है। अब रविवार (11 फरवरी) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उदय सहारन की अगुवाई में भारत ने साउथ अफ्रीका को मात दी थी। ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाम तक पहुंचाने में भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। इनमें हरकीरत बाजवा और हरजस सिंह शामिल हैं।
बाजवा के पिता टैक्सी चालक
ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम में शामिल ऑफ स्पिनर हरकीरत बाजवा भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। अंडर 19 विश्व कप में अब तक उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। हरकीरत का जन्म पंजाब के मोहाली शहर में हुआ बाद में उनके पिता ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में जाकर बस गए। उनके पिता टैक्सी चालक हैं।
हरकीरत ने इस टूर्नामेंट में अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने अब तक चार विकेट हासिल किए हैं। फाइनल मुकाबले में उन्हें भारत के खिलाफ प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सकता है। 2022 में वेस्टइंडीज में हुए अंडर 19 विश्व कप में बाजवा टीम का हिस्सा थे। उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम को क्वॉर्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
हरजस के माता-पिता रह चुके खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम में शामिल भारतीय मूल के दूसरे खिलाड़ी हरजस सिंह भी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। इस साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई अंडर-19 सीरीज का भी वह हिस्सा थे। सिडनी के इस बल्लेबाज ने अंडर 19 विश्व कप में अब तक 49 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी के दौरान भी वह प्रभावशाली रहे हैं। हरजस के पिता इंद्रजीत सिंह पंजाब राज्य मुक्केबाजी चैंपियन थे जबकि उनकी मां अविंदर कौर राज्य स्तरीय लंबी कूद खिलाड़ी थीं। हालांकि, अब हरजस के पिता ट्रैवल इंडस्ट्री में काम करते हैं।