{"_id":"5e1b50018ebc3e87cf3e2a04","slug":"u-19-world-cup-warm-up-yashasvi-jaiswal-kartik-tyagi-shine-as-india-crush-afghanistan-by-211-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशस्वी, तिलक और कार्तिक की हैट्रिक के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 211 रन से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यशस्वी, तिलक और कार्तिक की हैट्रिक के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 211 रन से रौंदा
Sun, 12 Jan 2020 10:27 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशस्वी जयसवाल (69) और तिलक वर्मा (55 रिटायर्ड हर्ट) की अर्द्धशतकीय पारियों के बाद कार्तिक त्यागी (3/10) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से अंडर-19 टीम ने विश्व कप के वर्मअप मैच में अफगानिस्तान पर 211 रन से बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
भारत ने पहले खेलते हुए यशस्वी और तिलक के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 121 रन की साझेदारी से आठ विकेट पर 255 रन बनाए। कप्तान प्रियम गर्ग ने 36, शुभांग हेगड़े ने नाबाद 25 और ध्रुव जुरेल ने 21 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए आबिद ने तीन और फजल हक ने दो विकेट लिए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 17.5 ओवर में 44 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
मोहम्मद इशाक (11) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। पांच खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए। भारत की ओर से आकाश सिंह, सुशांत मिश्रा और हेगड़े ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन