फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U-19 World Cup: Dunith Wellalage fifer helps Sri Lanka Beat Australia By 4 Wickets | Haseebullah Khan Century helps Pakistan Thrash Zimbabwe By 115 Runs

U-19 World Cup: हसीबुल्लाह के शतक से जीता पाकिस्तान, श्रीलंका ने भी ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी

Tue, 18 Jan 2022 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 18 Jan 2022 09:51 AM IST
सार

श्रीलंका के कप्तान दुनिथ वेलालगे ने पांच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। यह उनका लगातार दूसरे मैच में पारी में पांच विकेट रहा।

विज्ञापन
U-19 World Cup: Dunith Wellalage fifer helps Sri Lanka Beat Australia By 4 Wickets | Haseebullah Khan Century helps Pakistan Thrash Zimbabwe By 115 Runs
अंडर-19 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुनिथ वेलालगे और पाकिस्तान के बल्लेबाज हसीबुल्लाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और श्रीलंका ने 2022 अंडर-19 विश्व कप का शानदार आगाज किया है। पाकिस्तान टीम ने अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे को ग्रुप सी के मैच में 115 रन से हरा दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज हसीबुल्लाह खान ने पाकिस्तान के लिए शानदार शतक जड़ा। वहीं, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा दिया। श्रीलंकाई टीम की यह दूसरी जीत थी। इससे पहले उन्होंने ग्रुप डी के मुकाबले में स्कॉटलैंड को हराया था।
विज्ञापन


पाकिस्तान vs जिम्बाब्वे
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आठ रन के कुल स्कोर पर टीम को मोहम्मद शहजाद (5) के रूप में पहला झटका लगा। हालांकि, इसके बाद कुछ अहम साझेदारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हसीबुल्लाह के अलावा इरफान खान ने 75 रन की पारी खेली। वहीं, हसीबुल्लाह 155 गेंदों पर 135 रन बनाकर आउट हुए। यह इस टूर्नामेंट का अब तक का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी है। 
विज्ञापन


हसीबुल्लाह

इसकी बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 315 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से एलेक्स फलाओ ने पांच विकेट झटके। वहीं, मैकगिनि दुबे को तीन विकेट मिले। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 42.4 ओवर में 200 रन पर सिमट गई। उनकी ओर से ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका। पाकिस्तान की ओर से अवियास अली ने छह विकेट लिए। वहीं, जीशान जमीर और अहमद खान को दो-दो विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया
टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। खुद कप्तान दुनिथ वेलालगे ने इस फैसले को सही साबित करते हुए पांच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। यह उनका लगातार दूसरे मैच में पारी में पांच विकेट रहा। स्कॉटलैंड के खिलाफ भी उन्होंने पांच विकेट चटकाए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने कैंपबेल केलावे के 54 रन की बदौलत 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 175 रन बनाए। 

दुनिथ वेलालगे

कप्तान दुनिथ के अलावा त्रीवन मैथ्यू और मथीसा पाथिराना को दो-दो विकेट मिला। इसके अलावा सदीशा राजपक्षा ने एक विकेट लिया। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 49 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे।  इसके बाद कप्तान दुनिथ ने विकेटकीपर बल्लेबाज अंजला बंदारा के साथ मिलकर पारी संभाली और पांचवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। इस दौरान दुनिथ ने अर्धशतक भी लगाया। 


बंदारा 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रानुदा सोमारत्ने ने भी 32 रन की पारी खेली और नाबाद रहे। कप्तान दुनिथा वेलालगे 52 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, तब तक उन्होंने अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। रवीन डी सिल्वा (6) ने सोमारत्ने के साथ मिलकर श्रीलंकाई टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed