{"_id":"61f8d148c5c7875992125686","slug":"u-19-world-cup-best-catch-south-african-player-andile-simelane-catch-in-the-air-dive-catch-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"U-19 World Cup Best Catch: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने हवा में पकड़ा कैच, देखकर हैरान रह गए लोग, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U-19 World Cup Best Catch: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने हवा में पकड़ा कैच, देखकर हैरान रह गए लोग, देखें VIDEO
Tue, 01 Feb 2022 11:51 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटिगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटिगुआ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:51 AM IST
सार
श्रीलंका ने कप्तान डुनिथ वेलालेज की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत 233 रन बनाए थे। जवाब में अफ्रीकी टीम 37.3 ओवरों में 167 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
सिमिलाने ने बेहतरीन कैच लपका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप में कई शानदार मैच देखने को मिले। टूर्नामेंट अब अपने अंजाम तक पहुंच रहा है और मंगलवार से सुपर लीग सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत होगी। पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम भिड़ेगी।
इस बीच 30 जनवरी को एक और रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें नॉर्थ साउंड में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम आमने-सामने थी। इस मैच में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रनों से हरा दिया। हार के बावजूद अफ्रीकी टीम ने फैन्स का दिल जीत लिया। दरअसल, इस मुकाबले में अफ्रीका के एंदिले सिमिलाने ने सेकंड स्लिप में सकुना लियानेज का बेहतरीन कैच पकड़ा।
विज्ञापन
यह श्रीलंकाई पारी के नौवें ओवर की घटना है। उस वक्त मैथ्यू बोस्ट गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद को लियानेज अच्छी तरह से पढ़ नहीं पाए और कट लगाने के चक्कर में सेकंड स्लिप में सिमिलाने द्वारा लपके गए। सिमिलाने ने इस कैच को हवा में छलांग लगाते हुए लपका। एक बार गेंद उनके हाथ से छिटक भी गई, लेकिन अफ्रीकी खिलाड़ी ने हवा में करतब दिखाते हुए गेंद को दोबारा लपक लिया। इस कैच के लिए सिमिलाने की जमकर तारीफ हो रही है।
मैच की बात करें तो श्रीलंका ने कप्तान डुनिथ वेलालेज की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत 233 रन बनाए थे। वेलालेज ने 130 गेंद में नौ चौके और चार छक्के की बदौलत 113 रनों की पारी खेली। वेलालेज के अलावा सोमारत्ने ने 70 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 57 रनों की नाबाद पार खेली। 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 37.3 ओवरों में 167 रनों पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेरहार्ड मारी ने 43 गेंदों पर सात चौके की मदद से 44 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

View this post on Instagram