फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U-19 World Cup 2018 Final, India vs Australia at Mount Maunganui Who Said What

U-19 World Cup: देश के नन्हें चैंपियनों को बड़ी हस्तियों का सलाम, दिल से दी शाबाशी

Sat, 03 Feb 2018 04:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Feb 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
U-19 World Cup 2018 Final, India vs Australia at Mount Maunganui Who Said What
अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन

टीम इंडिया ने शनिवार को टौरंगा के बे ओवल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम दर्ज किया किया। टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के भविष्य की एक मजबूत बुनियाद खड़ी की है, जो इस वर्ल्ड कप में देखेने को मिला। टीम इंडिया के इस शानदार जीत पर बधाईयों का तांता लगा रहा। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत क्रिकेट जगत के कई नामचीन हस्तियों ने ट्विटर पर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, ने भी इस जीत पर टीम के साथ-साथ राहुल द्रविड़ को बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद ने ट्वीट कर कहा, 'वर्ल्ड कप जीतने वाले टीम इंडिया की युवा टीम को बधाई। कप्तान पृथ्वी शॉ और उनके टीम पर गर्व है। साथ ही साथ कोच राहुल और उनके सपोर्टिंग स्टाफ पर भी गर्व है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'टीम इंडिया इंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के लिए बहुत शुभकामनाएं।'


U-19 World Cup 2018 Final, India vs Australia at Mount Maunganui Who Said What
अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के अलावा टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर टीम इंडिया को बधाई दी। सचिन ने कहा, 'बहुत अच्छा टीम संयोजन, बड़ा सपना साकार हुआ। वर्ल्ड चैंपियन को बहुत बधाई। हमलोगों को तुमपे गर्व है और राहुल द्रविड को बहुत शुभकामनाए, जिन्होंने इतना अच्छा मार्गदर्शन किया।'




वहीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिय की जीत पर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में द्रविड़ को जीत पर बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'ये युवा राहुल द्रविड़ के सबसे सुरक्षित हाथों में है।।।' 




कांग्रेस युवा अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर टीम इंडिया को बधाई दी। राहुल ने लिखा, 'अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया के नए जेनरेशन के नए क्रिकेट स्टार को बधाई।'


U-19 World Cup 2018 Final, India vs Australia at Mount Maunganui Who Said What
टीम इंडिया
वॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, 'येह...... इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन....भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने 4 बार यह खिताब जीता है। पूरे विश्व भर में इंडिया! इंडिया! इंडिया गूंज रहा है। 




बता दें कि राहुल द्रविड़ अंडर-19 टीम के अलावा टीम इंडिया के 'ए' 'टीम के भी कोच है और हाल ही में बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट दो साल के लिए बढ़ाया था। मालूम हो कि सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण वाली इस सलाहकार समिति ने उन्हें कोच के तौर पर उपयुक्त माना। अब द्रविड़ की चारों तरफ तारीफ हो रही है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2000, 2008, 2012 में वर्ल्ड कप का खिताब जीते थे।

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश अपने चौथे खिताब पर कब्जा जमाने की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को निराशा हाथ लगी। मालूम हो कि दोनों टीमें अभी तक इस वर्ल्ड कप को तीन-तीन बार घर ले जा चुकी थी, लेकिन टीम इंडिया ने चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया ने 1988, 2002 और 2010 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीते थे तो वहीं टीम इंडिया ने 2000, 2008, 2012 में वर्ल्ड कप का खिताब जीते थे लेकिन अब 2018 भी इस खाते में शामिल हो गया। इसी के साथ टीम इंडिया चौथी बार इतिहास रचने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed