फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U-19 Womens T20 WC: Sri Lankas team registered a win in their last match defeating Australia by 12 runs

U-19 Womens T20 WC: अपने आखिरी मैच में श्रीलंका ने दर्ज की जीत, ऑस्ट्रेलिया को 12 रन से हराकर खत्म किया अभियान

Wed, 29 Jan 2025 06:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 29 Jan 2025 06:50 PM IST
सार

चामुडी प्रबोदा की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण से श्रीलंका ने लगातार अंतराल पर विकेट झटके जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम 100 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लय हासिल नहीं कर सकी।

विज्ञापन
U-19 Womens T20 WC: Sri Lankas team registered a win in their last match defeating Australia by 12 runs
श्रीलंका की टीम - फोटो : ICC

विस्तार

श्रीलंका ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पर 12 रन की शानदार जीत से आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में अपना अभियान खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया था लेकिन टीम अंतिम चार से पहले अपनी विजयी लय जारी रखने में असफल रही।
विज्ञापन

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बरपाया कहर
चामुडी प्रबोदा की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण से श्रीलंका ने लगातार अंतराल पर विकेट झटके जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम 100 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लय हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 ओवर में 99 रन ही बना सकी ऑस्ट्रेलिया की टीम
ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 20 रन की दरकार थी और श्रीलंका ने संयम से गेंदबाजी करते हुए यादगार जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 20 ओवर में आठ विकेट पर 99 रन ही बनाने दिए।
विज्ञापन

31 जनवरी को होगा भारत का इंग्लैंड से सामना
ऑस्ट्रेलियाई टीम अब फाइनल में जगह बनाने के लिए 31 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी जबकि भारत का सामना इसी दिन इंग्लैंड से होगा। नाईजीरिया ने भी आयरलैंड पर छह रन की रोमांचक जीत के बाद टूर्नामेंट में अपना अभियान खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed