फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Two weeks left in the World Cup: Team India lost the fifth match in a row, India vs New Zealand; Richa Ghosh ranking scored fastest fifty

विश्व कप में दो हफ्ते शेष: टीम इंडिया ने लगातार पांचवां मैच हारा, सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली ऋचा की रैंकिंग में सुधार

Tue, 22 Feb 2022 11:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Feb 2022 11:55 PM IST
सार

न्यूजीलैंड इस दौरे में एकमात्र टी-20 को मिलाकर भारतीय महिला टीम की यह लगातार पांचवीं हार है। भारत की ओर से आठ खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं पार कर सकीं।

विज्ञापन
Two weeks left in the World Cup: Team India lost the fifth match in a row, India vs New Zealand; Richa Ghosh ranking scored fastest fifty
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमेलिया केर के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने बारिश से प्रभावित चौथे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 63 रन से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से बढ़त बनाकर क्लीन स्वीप की तरफ कदम बढ़ाए। बारिश के कारण मैच 20 ओवर का कर दिया गया था। केर ने 33 गेंदों पर 68 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा तीन विकेट भी लिए।
विज्ञापन

 
न्यूजीलैंड इस दौरे में एकमात्र टी-20 को मिलाकर भारतीय महिला टीम की यह लगातार पांचवीं हार है। भारत की ओर से आठ खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं पार कर सकीं। केवल ऋचा, मिताली (30) और स्मृति मंधाना (13) ही दोहरे अंक में पहुंच सकीं। शेफाली और यस्तिका भाटिया तो खाता भी नहीं खोल सकी। विश्व कप में दो हफ्ते बचे हैं और टीम लय नहीं पकड़ पा रही है। अंतिम वनडे मैच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। 
विज्ञापन


शेफाली और घोष विश्व कप में अच्छा करेंगी: मिताली 
भारतीय कप्तान मिताली राज को भरोसा है कि शेफाली वर्मा और ऋचा घोष जैसी युवा खिलाड़ी न्यूजीलैंड में अगले महीने होने वाले आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। मिताली का मानना है कि टी-20 विश्व कप 2020 में शानदार प्रदर्शन करने वाली 18 साल की शेफाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भी प्रभावशाली पारियां खेलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिताली ने कहा कि भारतीय टीम काफी ‘भाग्यशाली’ है कि हाल में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और मेजबान न्यूजीलैंड जैसी शीर्ष टीम के खिलाफ खेलकर विश्व कप में उतरेगी।’

मिताली ने आईसीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘शेफाली वर्मा दुनिया की उभरती हुई स्टार खिलाड़ियों में से एक है और दूसरे छोर पर स्मृति मंधाना के मार्गदर्शन और समर्थन में वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत के लिए प्रभावी प्रदर्शन करेगी। विकेटकीपर के रूप में तानिया अच्छी हैं लेकिन ऋचा घोष उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। ’

एक अर्द्धशतक जड़ पाई हैं शेफाली 
आक्रामक बल्लेबाज शेफाली न्यूजीलैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहीं और अब तक सिर्फ एक अर्द्धशतक जड़ पाईं हैं।

ऋचा घोष हैं फॉर्म में
विकेटकीपर के स्थान के लिए तानिया भाटिया के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाली ऋ चा घोष ने हालांकि मौकों का फायदा उठाया है। इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे और चौथे वनडे मैच में लगातार दो अर्द्धशतक जड़े।

पिछली बार फाइनल में हारी थी भारतीय टीम 
भारत को 2017 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आठ रन की करीबी हार के कारण उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था। मिताली ने कहा कि उस दौरान मौके गंवाने का उन्हें हमेशा मलाल रहेगा। 

मिताली के साथ टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगी और ये दो अनुभवी खिलाड़ी खेल को अलविदा कहने से पहले खिताब जीतना चाहेंगी। भारतीय महिला टीम ने विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन में से एक वनडे मैच जीता। ऑस्ट्रेलिया के 26 वनडे जीत के सिलसिले को रोका। 


न्यूजीलैंड में खेला जाएगा विश्व कप
इस बार यह महिला वनडे विश्व कप 4 मार्च से 3 अप्रैल के बीच न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया छह मार्च से टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम ग्रुप स्टेज में 10 मार्च को न्यूजीलैंड, 12 मार्च को वेस्टइंडीज, 16 मार्च को इंग्लैंड, 19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया, 22 मार्च को बांग्लादेश और 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed