फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Two new teams in IPL 2022: Ahemadabad and Lucknow; Know what will be the changes in the Indian Premier League tournament, how will it affect the rest of the franchises?

IPL 2022: दो नई टीमों के आने से कितना बदल गया आईपीएल, मैचों की संख्या से लेकर फॉर्मेट और नियम तक क्या बदला?

Wed, 16 Mar 2022 11:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Mar 2022 11:50 AM IST
सार

इस साल से आईपीएल में 10 टीमें खेलती दिखेंगी। लखनऊ और गुजरात की टीम आने से आईपीएल में मैचों की संख्या और नियम भी बदल गए हैं। अब यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Two new teams in IPL 2022: Ahemadabad and Lucknow; Know what will be the changes in the Indian Premier League tournament, how will it affect the rest of the franchises?
आईपीएल 2022 में 10 टीमें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल में इस सीजन से 10 टीमें खेलेंगी। लखनऊ और गुजरात की टीम के आने से टूर्नामेंट में कई बदलाव हुए हैं। खिलाड़ियों और मैचों की संख्या बढ़ने से बीसीसीआई की कमाई भी बढ़ गई है। वहीं इस सीजन की शुरुआत से ही पहले बीसीसीआई ने नियमों में भी कई बदलाव किए हैं। अब आईपीएल में एमसीसी के नए नियम लागू किए जाएंगे। इससे रन आउट और कैच आउट के नियम भी बदल चुके हैं। 
विज्ञापन


मेगा ऑक्शन से पहले गोयनका ग्रुप ने लखनऊ फ्रेंचाइजी 7090 करोड़ रुपये और सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने गुजरात फ्रेंचाइजी 5625 करोड़ रुपये में खरीदी। गोयनका ग्रुप इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुका है। उन्होंने 2016 और 2017 में राइजिंग सुपर जाएंट्स फ्रेंचाइजी खरीदी थी।
विज्ञापन

 

आईपीएल में पहली भी 10 टीमें खेल चुकीं
यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल के एक सीजन में दस टीमें खेलेंगी। इससे पहले 2011 में भी दस टीमें खेल चुकी हैं। उस वक्त पुणे वॉरियर्स और कोच्चि टस्कर्स हिस्सा लेने वाली दो नई टीमें थीं। 2012 में कोच्चि को बैन कर दिया गया था। अगले दो सीजन यानी 2012 और 2013 में नौ टीमों ने हिस्सा लिया था। 2014 में लीग एक बार फिर से आठ टीमों के टूर्नामेंट पर लौट आई थी।

दो नई टीमों के आने से क्या-क्या बदला...

1. 10 टीमों के आने से फॉर्मेट में बदलाव हुआ है। अब 2011 के फॉर्मेट पर फिर से मैच होंगे। सभी दस टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की टीमें आपस में दो-दो मैच खेलेंगी और दूसरे ग्रुप की टीम के साथ एक मैच होगा। वहीं दूसरे ग्रुप में अपनी बराबरी वाली टीम के साथ दो मैच होंगे। इसके बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें एलिमिनेटर और क्वालीफायर मैच खेलकर फाइनल में जगह बनाएंगी। 

2. मैचों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है पहले कुल मिलाकर 60 मैच होते थे। 56 मैच लीग स्टेज में और चार मैच प्लेऑफ के होते थे। अब दो टीमों के बढ़ने से 74 मैच खेले जाएंगे। एक टीम 14 ही मैच खेलेंगी, लेकिन दो नई टीमों के आने से मैचों की संख्या बढ़ गई है।

3. खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ी। एक टीम में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ियों को रखने की इजाजत है। दो टीमों के आने के बाद 25-25 के हिसाब से 50 और खिलाड़ी टूर्नामेंट में जुड़ सकते हैं। नए खिलाड़ियों के आने से टूर्नामेंट की रौनक बढ़ी है। हालांकि, दोनों नई टीमों ने पूरे 25 खिलाड़ी नहीं खरीदे हैं। 
विज्ञापन

4. नए टीमों के आने से घरेलू क्रिकेटर्स को भी फायदा हुआ है। मौजूदा समय में एक टीम में सिर्फ आठ विदेशी खिलाड़ी रखे जा सकते हैं। दो नई टीमों के आने से कई घरेलू खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने का मौका मिलेगा। ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलकर और परिपक्व होंगे। इसे भारत को बेहतरीन युवा क्रिकेटर मिल सकेंगे। 

5. विदेशी खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ है, क्योंकि सिमित संख्या में विदेशी खिलाड़ियों के होने से उन्हें कुछ ही फ्रेंचाइजी खरीद पाती थी। अब 16 नए विदेशी खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बने हैं। एरॉन फिंच जैसे खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का मौका मिला है। पिछले सीजन में कई खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा नहीं थे, लेकिन मेगा ऑक्शन में उन पर बोली लगी है। 

6. बीसीसीआई को दो नई टीमों से 12,715 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। अब इससे ब्रॉडकास्टर की कमाई भी बढ़ जाएगी। साथ ही वह बीसीसीआई को ज्यादा फीस देंगे। 



7. दो नई टीमों के आने से मैचों की संख्या बढ़ी है और फैंस का ज्यादा मनोरंजन होगा। अब फैंस घर बैठे ज्यादा मैचों का लुत्फ उठा सकेंगे। दो नई टीमों के नए होम ग्राउंड बनने से अहमदाबाद और लखनऊ के लोगों को भी आईपीएल मैच देखने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed