{"_id":"5b161a5c4f1c1b694d8b4bd5","slug":"twitterati-reacts-to-message-on-england-star-jos-buttler-bat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भद्दी गाली लिखा बल्ला लेकर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरे जोस बटलर, अब पड़ गए लेने के देने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भद्दी गाली लिखा बल्ला लेकर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरे जोस बटलर, अब पड़ गए लेने के देने
Wed, 06 Jun 2018 08:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में खत्म हुए IPL के 11वें सीजन में धूम मचाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ भी जमकर बोल रहा है। लीड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बटलर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 101 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के की बदौलत नाबाद 80 रन की पारी खेली।
2 of 6
यह मैच इंग्लैंड ने अपने नाम कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली, लेकिन इस दौरान कैमरे में कुछ ऐसा कैद हो गया, जिसे देखते ही अब हर कोई सकते में है। दरअसल, लीड्स में खेले गए इस मैच के दौरान कैमरे में कुछ ऐसी चीजें कैद हुई, जिसकी वजह से जोस बटलर मुश्किल में पड़ते दिख रहे हैं।
3 of 6
बटलर ने जिस बल्ले से इंग्लैंड की जीत की कहानी लिखी अब वही उनके लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। जिस बल्ले से बटलर खेल रहे थे, उसके हैंडल पर भद्दी गाली लिखी हुई थी। अब इस 27 वर्षीय इंग्लिश खिलाड़ी के उस बल्ले की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसे लेकर बटलर की काफी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आईसीसी के नियम के अनुसार, खिलाड़ी के बल्ले और शरीर पर कोई भी निजी संदेश आईसीसी की अनुमति के बिना मैच के दौरान प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है। अगर पूरे मामले में आईसीसी ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया तो बटलर के लिए मुसीबत में फंस सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए लगातार 5 अर्धशतक जमाने वाले बटलर का शानदार फॉर्म मौजूदा सीरीज में भी जारी है। याद हो कि घातक गेंदबाजी के दम पर मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन पाकिस्तान को पारी और 55 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।