{"_id":"5f4f41824854917a861359bc","slug":"trinbago-knight-riders-seventh-straight-win-in-the-caribbean-premier-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPL 2020: मुनरो की फिफ्टी, पोलार्ड की तेज पारी, नाइटराइडर्स की लगातार सातवीं जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CPL 2020: मुनरो की फिफ्टी, पोलार्ड की तेज पारी, नाइटराइडर्स की लगातार सातवीं जीत
Wed, 02 Sep 2020 12:49 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
कीरोन पोलार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी के पांच ओवर्स में कप्तान कीरोन पोलार्ड और कॉलिन मुनरो द्वारा जोड़े गए 71 रन के बूते त्रिनबागो नाइटराइडर्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग में लगातार सातवीं जीत अपने नाम की। जमैका की टीम ने टॉस जीतकर त्रिनबागो को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। सलामी बल्लेबाजी में सुनील नरेन ने एक बार फिर 11 गेंद में 29 रन बनाकर सभी को चौंका दिया, इसके बाद मध्यक्रम में कॉलिन मुनरो ने 54 गेंदों में 65 रन बनाए। अंत के ओवर्स में कप्तान कीरोन पोलार्ड ने भी 16 गेंदों में 33 रन की तेज पारी खेली। इस तरह त्रिनबागो ने 20 ओवर में 184 रन स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
जवाब में जमैका तलैहवाज 165-6 ही बना सकी और 19 रन से मैच गंवा दिया। पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर फवाद अहमद ने 2-12 तो अकील हुसैन ने 1-18 ने भी अच्छी गेंदबाजी की। जमैका के लिए अंत में आंद्रे रसेल और कार्लोस ब्रैथवेट के बीच अगर 65 रन की साझेदारी नहीं होती तो जीत का अंतर ज्यादा होता।
विज्ञापन