वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की धमाकेदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिंबाब्वे के सामने 50 ओवर में जीत के लिए 351 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में जिंबाब्वे की पूरी टीम 39.3 ओवर में महज 152 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों की बड़ी जीत मिली।
विजयी टीम की ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 89 और ओपनर ऐरोन फिंच ने 67 रनों का योगदान दिया। जबकि मेजबान की ओर से हैमिल्टन मास्कज्दा ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। लेकिन 6
त्रिकोणीय वनडे सीरीज में इन 2 टीमों के अलावा भाग लेने वाली तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका है।
कंगारू चूक गए एक अनोखे रिकॉर्ड से
बिना शतक के किसी वनडे मैच में 350 रनों के आंकड़े को छूने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज है। उसने 2007 में सेंचुरियन में पाकिस्तान के खिलाफ एक भी शतक लगाए बगैर 361 रन बनाए थे।
दोनों टीमों के बीच अब तक वनडे में 29 बार आमना-सामना हुआ है जिसमें जिंबाब्वे महज एक बार ही जीत हासिल कर सका। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिंबाब्वे को एकमात्र जीत 1983 वर्ल्ड कप में मिली थी, जो उसकी वनडे इतिहास में पहली जीत भी थी।
टीम इंडिया के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 5 बार जिंबाब्वे के खिलाफ 300 से ज्यादा रन बनाए थे और सभी में जीत हासिल की थी।
साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब आ गई है। वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 78 बार तीन सौ से ज्यादा का स्कोर किया है। जबकि आस्ट्रेलिया ने अब तक 76 बार इस उपलब्धि हो हासिल किया है।
गलत साबित हुआ मेजबान टीम का फैसला
मेजबान जिंबाब्वे ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित हो गया।
पहले बल्लेबाजी करने को उतरी कंगारू टीम की ओर से ओपनरों ऐरोन फिंच (67) और ब्रैड हैडिन (46) ने पहले विकेट के लिए 18.3 ओवर में 98 रन जोड़ दिए। एल्टन चिगुंबुरा ने हैडिन को आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।
इसके बाद फिंच ने मिचेल मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। यहां पर फिंच 67 रन (5 चौका और 3 छक्का) के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।
हालांकि शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन के बीच कंगारू टीम के कप्तान जॉर्ज बैली बल्ले से नाकाम रहे और 14 रन बनाकर आउट हुए। वहीं स्टीवन स्मिथ भी महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
पर अपने शतक से चूक गए मैक्सवेल
मैक्सवेल ने महज 46 गेंदों में 93 रनों की उम्दा पारी खेली लेकिन वह अपने शतक से चूक गए। इस पारी में उन्होंने 9 चौके के अलावा 5 जोरदार छक्के भी जड़े।
ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 10 ओवर में 147 रन ठोंक दिए। मैक्सवेल ने मिचेल मार्श के साथ अंतिम 9 ओवरों में 109 रन जोड़ दिए।