फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tri series live: india vs west indies

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 102 रन से धोया

Sat, 06 Jul 2013 10:26 AM IST
पोर्ट ऑफ स्पेन
पोर्ट ऑफ स्पेन Updated Sat, 06 Jul 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
tri series live: india vs west indies

टीम इंडिया ने शुक्रवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में हो रही त्रिकोणीय सीरीज के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज को 102 रन से हराकर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी हैं।

विज्ञापन


भारत ने पहले खेलते हुए विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत 311 रन बनाए थे। बारिश के कारण संशोधित लक्ष्य (39 ओवर में 274 रन) का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 34 ओवर में 171 रन बनाकर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन


विंडीज की ओर से जॉनसन चार्ल्स ने 45, केमार रोच 34 और सुनील नरैन ने 21 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव ने तीन-तीन विकेट लिए और इशांत शर्मा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में जीत के साथ ही भारत ने बोनस अंक भी प्राप्त किया है। फाइनल में पहुंचने के लिए उसे श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में जीतने की जरूरत है।


फुल स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

इससे पहले त्रिकोणीय सीरीज में बाहर होने की कगार पर खड़ी टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक के दम पर वेस्ट इंडीज को 312 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 311 रन बनाए। कोहली ने अंतिम ओवरों में आतिशी पारी खेलते हुए 83 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से शानदार शतक लगाया। कोहली के करियर का यह 14वां शतक है।

आपस में ही भिड़ गए टीम इंडिया के खिलाड़ी


कोहली के अलावा शिखर धवन (69) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा कोहली ने आर अश्विन (नाबाद 25) के साथ सातवें विकेट के लिए 90 रनों की नायाब साझेदारी की।

कैरेबियाई द्वीप में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति है। आज के मैच में भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई।

धवन-रोहित ने की शतकीय साझेदारी
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत को शिखर धवन और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े। धवन ने शानदार अर्धशतक लगाया।

लेकिन पचासा ठोकने के बाद धवन (69) 24वें ओवर में आउट हो गए। धवन को केमोर रोच ने ड्वेन ब्रॉवो के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के भी जमाए।


रोहित शर्मा (46) के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिरा। उन्हें टिनो बेस्ट ने विकेट के पीछे विकेटकीपर रामदीन के हाथों कैच आउट कराया।

फिर लड़खड़ाया भारत का मध्य क्रम
पहले विकेट के लिए शतकीय शुरुआत मिलने के बाद मध्य क्रम के बल्लेबाज उसे उसी अंदाज में ले जा पाने में नाकाम रहे। सुरेश रैना (10), दिनेश कार्तिक (6) और मुरली विजय (27) सस्ते में आउट हो गए।

हालांकि दूसरे छोर पर कप्तान विराट कोहली टिके रहे और शानदार अर्धशतक जमाया। कोहली ने शानदार प्रयास करते हुए टीम का स्कोर तीन सौ के पार पहुंचाया।

विंडीज की ओर से टिनो बेस्ट ने दो, और केमोर रोच, ड्वेन ब्रॉवो, एम सैमुअल्स तथा कीरोन पोलार्ड को एक-एक सफलता मिली। मेजबान टीम अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है।

भारतीय टीम ने अपना पहला मैच वेस्ट इंडीज से मात्र एक विकेट से गंवाया था जबकि दूसरा मैच श्रीलंका से 161 रनों के भारी अंतर से हारा है।

टीम के पास इस समय अंक तालिका में कोई अंक नहीं है इसलिए अब उसे अपने शेष दोनों मैचों को हर हाल में जीतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed