{"_id":"2e55810c-e0f2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"tri-series-india-west-indies-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन टीम की होगी चुनौती, गेल को कैसे करें फेल?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियन टीम की होगी चुनौती, गेल को कैसे करें फेल?
किंग्सटन/एजेंसी
Updated Sun, 30 Jun 2013 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी चैंपियंस ट्राफी विजेता भारतीय टीम जब त्रिकोणीय सीरीज में विजयी आगाज कर चुकी मेजबान वेस्टइंडीज के सामने रविवार को उतरेगी तो उसके सामने मुख्य चुनौती क्रिस गेल को रोकने की होगी।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान महेंद सिंह धोनी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी टीम पर पिछली जीत की खुमारी नहीं है। लगातार खेलते रहने की थकान को मैदान पर न दिखने देना उसकी सबसे बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
उधर, वेस्टइंडीज की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है और यह उसके लिए सबसे अधिक फयदेमंद साबित होगा।
कैरेबियाई टीम ने अपना पिछला मैच अपने तूफनी बल्लेबाज क्रिस गेल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जीता था।
वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में छह विकेट से हराकर विजयी शुरूआत की और अब उसके सामने भारतीय टीम होगी। ऐसे में उसका लक्ष्य हर हाल में जीत के अभियान को जारी रखना होगा।
विज्ञापन