फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tri nation series live; india vs sri lanka

कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया की 'विराट' हार

Wed, 03 Jul 2013 08:39 AM IST
किंगस्टन
किंगस्टन Updated Wed, 03 Jul 2013 08:39 AM IST
विज्ञापन
tri nation series live; india vs sri lanka

कोहली के कप्तानी में टीम इंडिया की विराट' हार हुई है। श्रीलंका से मिले 349 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम केवल 187 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन


श्रीलंका से हार के 5 कारण
विज्ञापन


349 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर फेल रही। ओपनर रोहित शर्मा मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद शिखर धवन और मुरली विजय ने धीमी गति से पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। बड़े लक्ष्य को देखते हुए तेजी से खेलने के प्रयास में शिखर धवन 24 और मुरली विजय 30 रन पर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट कोहली भी मात्र दो रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। उसके बाद दिनेश कार्तिक (22) और सुरेश रैना (33) ने पारी को कुछ संभाला।

इस फैसले ने दिलाई करारी हार

118 रन पर दिनेश कार्तिक के आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई। उसके बाद सुरेश रैना 33, अश्चिवन 4 और शमी शून्य पर आउट हुए।

इशांत शर्मा ने 2 रन और उमेश शून्य पर आउट हुए। रविंद्र जडेजा 49 रन पर नाबाद रहे। पूरी भारतीय पारी 187 रन पर सिमट गई। इस तरह श्रीलंका के ये मुकाबला 161 रन से जीता।

स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

इससे पहले ओपनर महेला जयवर्धने के 107 और उपल थरंगा के नाबाद 174 रन की बदौलत श्रीलंका ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत के सामने 349 रन का विशाल लक्ष्य दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी ने बेहतर शुरुआत दी।

महेला जयवर्धने (107) रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद उपल थरंगा के नाबाद (174) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के 44 रन की बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में एक विकेट पर 348 रन बनाए।

इससे पहले भारतीय एकादश में धोनी की जगह मुरली विजय को रखा, जबकि भुवनेश्वर की जगह शमी अहमद को मौका दिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed