{"_id":"49777db8-e18e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"tri-nation-live-india-vs-westindies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राईसीरीजः रोमांचक मैच में एक विकेट से हारी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ट्राईसीरीजः रोमांचक मैच में एक विकेट से हारी टीम इंडिया
किंगस्टन
Updated Mon, 01 Jul 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को एक विकेट से मात दे दी। मेजबान वेस्टइंडीज की सीरीज में यह लगातार दूसरी जीत है।
विज्ञापन
230 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने जॉनसन चार्ल्स (99) और डैरेन ब्रावो (55) के शानदार अर्द्धशतकों की मदद से 47.4 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया।
विज्ञापन
शानदार प्रदर्शन के लिए जॉनसन चार्ल्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि भारत की ओर से उमेश यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 9.4 ओवरों में 43 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज ने रोका भारत का विजय अभियान (फोटो गैलरी)
श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जमाने वाले क्रिस गेल आज कुछ खास नहीं कर सके और उमेश यादव की गेंद पर 11 गेंद बनाकर आउट हो गए। डेवन स्मिथ (0) और मार्लोन सेम्युल्स (1) भी सस्ते में चलते बने।
रैना और रोहित का दमदार प्रदर्शन
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए।
रोहित शर्मा (60) और सुरेश रैना (44) ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों बल्लेबाजों के बदौलत ही भारत ने यह चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
पोलार्ड ने मैदान पर अपने साथी को क्यों लगाई फटकार?
हालांकि अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। महेंद्र सिंह धोनी (27) और रविंद्र जडेजा (15) बल्ले से विशेष धमाका नहीं कर सके। दोनों बल्लेबाज बेस्ट का शिकार बने।
इससे पहले वेस्ट इंडीज ने टॉस जीत भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।
टीम इंडिया की खराब शुरुआत
भारत को जल्द ही शुरुआती झटका लग गया। पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर शिखर धवन (11) केमोर रोच की गेंद पर कॉटएंडबोल्ड हो गए।
इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली (11) ने छक्के से अपना खाता खोला जरूर लेकिन अपनी पारी को आगे तक नहीं ले जा सके। 10वें ओवर की पहली गेंद पर डेरेन सैमी ने उन्हें क्रिस गेल के हाथों कैच आउट करा दिया।
फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें
महज 39 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद ओपनर रोहित ने दिनेश कार्तिक (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को एम सैमुअल्स ने 26वें ओवर में तोड़ा। कार्तिक भी कॉटएंडबोल्ड हुए।
रोहित ने जमाया पचासा
शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के संघर्ष के आगे रोहित शर्मा ने बढ़िया बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। हालांकि वह 60 रन बनाने के बाद सैमी के दूसरे शिकार बन गए। रोहित शर्मा (60) ने 89 गेंदों में चार चौका व एक छक्का जमाया।
पोलार्ड के हाथों में टीम की कमान
बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने वेस्ट इंडीज टीम की अगुवाई की। नियमित कप्तान ड्वेन ब्रावो अनफिट होने के कारण इस मैच में खेलने नहीं उतरे।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर सीधे कैरेबियाई द्वीप पहुंची टीम इंडिया का टूर्नामेंट में यह पहला मैच है। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं गंवाया था। आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत नंबर वन है जबकि वेस्ट इंडीज की रैंकिंग आठवीं है।
दूसरी ओर, मेजबान वेस्ट इंडीज ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर जीत से शुरुआत की है। श्रीलंका टूर्नामेंट में भाग लेने वाली तीसरी टीम है।