{"_id":"5ceacc6ebdec22078775c5a6","slug":"trent-boult-says-new-zealand-will-take-confidence-win-over-india-in-warm-up-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कीवी खिलाड़ी ने कहा, खिताब के प्रबल दावेदार भारत के खिलाफ जीत से बढ़ेगा मनोबल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कीवी खिलाड़ी ने कहा, खिताब के प्रबल दावेदार भारत के खिलाफ जीत से बढ़ेगा मनोबल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 26 May 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
न्यूजीलैंड
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में स्विंग से कमाल दिखाने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि खिताब के प्रबल दावेदार के खिलाफ इस जीत से न्यूजीलैंड का विश्व कप से पहले मनोबल बढ़ेगा। बोल्ट ने 33 रन देकर चार विकेट लिए जब न्यूजीलैंड ने भारत को 40 ओवर के अंदर ही 179 रन पर आउट कर दिया।
2 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : social media
बोल्ट ने शनिवार को केनिंग्टन ओवल में खेले गए मैच के बाद कहा, 'थोड़ा स्विंग मिलते देखना अच्छा लगा। मुझे हर जगह ऐसा विकेट पसंद आएगा। यह अच्छी चुनौती बनने जा रही है लेकिन गेंदबाजी इकाई के रूप में हम इसके लिए तैयार हैं। इस मैच में जीत से हमारा थोड़ा मनोबल बढ़ेगा।'
3 of 4
ट्रेंट बोल्ट
उन्होंने कहा, 'हां, लेकिन जब गेंद स्विंग नहीं ले रही तो तब सबसे बड़ी चुनौती होगी। तब हमें कैसे विकेट लेने है। हमें उस पर ध्यान देना होगा।' इंग्लैंड के खिलाफ हाल के मैचों में बल्लेबाजों की तूती बोल रही थी और माना जा रहा है कि इस विश्व कप में बड़े स्कोर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ट्रेंट बोल्ट
बोल्ट ने कहा, 'हम जानते हैं कि बल्लेबाजी टीम के लिए शुरुआती विकेट कितने मायने रखते हैं। हम अधिक से अधिक आक्रामक होना चाहते हैं ताकि हम शुरू में विकेट हासिल कर सकें। हम जानते हैं कि शीर्ष क्रम में दो या तीन विकेट लेने से विरोधी टीम बहुत दबाव में आ जाएगी। यह हमारी मूल रणनीति है। मेरी रणनीति गेंद को आगे पिच कराकर उसे अधिक से अधिक स्विंग कराना है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।