फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   trent boult and tim southee strikes, karunaratne fifty on day 2 of 2nd test

बारिश के बीच बोल्ट और साउदी का कहर, करुणारत्ने के अर्द्धशतक से श्रीलंका का स्कोर 144/6

Sat, 24 Aug 2019 04:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 24 Aug 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
trent boult and tim southee strikes, karunaratne fifty on day 2 of 2nd test
न्यूजीलैंड vs श्रीलंका - फोटो : social media

ट्रेंट बोल्ट (2/33) और टिम साउदी (2/40) ने वर्षा से बाधित दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका को शुरुआती झटके दिए। मेजबान कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (65) ने अर्द्ध्रशतकीय पारी खेलकर पारी को संभालने की कोशिश की। इससे श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 144 रन बनाए थे।

विज्ञापन


बारिश के चलते लंच के बाद खेल नहीं हो सका। धनंजय डिसिल्वा 32 और दिलरूवान परेरा पांच रन बनाकर खेल रहे थे। बोल्ट ने एक ओवर में दो विकेट झटके। दूसरे दिन श्रीलंका ने दो विकेट पर पर 85 रन से आगे खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन


बोल्ट ने पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज (दो) को आउट करके अपना 250वां टेस्ट विकेट लिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने कुसल परेरा  (00) को भी पगबाधा आउट किया। उस समय श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 93 रन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोल्ट अगर कुछ ओवर बाद डिसिल्वा का रिटर्न कैच लपक लेते तो श्रीलंका की हालत और खराब हो जाती। करुणारत्ने को भी 61 के स्कोर पर जीवनदान मिला जब कप्तान केन विलियम्सन ने ऐजाज पटेल की गेंद पर शार्ट मिडविकेट में उनका कैच छोड़ा। हालांकि करुणारत्ने इस जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और 65के स्कोर पर साउदी की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देकर लौट गए। साउदी ने इसी ओवर में निरोशन डिकवेला (00)  को भी पवेलियन भेजा। आउटफील्ड गीली होने के कारण खेल देर से शुरू हुआ ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed