{"_id":"67629c02437250166100c81f","slug":"travis-head-played-down-groin-injury-scare-during-gabba-test-expressing-confidence-about-his-availability-2024-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने चोटिल होने की आशंकाओं को खारिज किया, बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलने का भरोसा जताया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने चोटिल होने की आशंकाओं को खारिज किया, बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलने का भरोसा जताया
Wed, 18 Dec 2024 03:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 18 Dec 2024 03:25 PM IST
सार
हेड तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन 17 रन की पारी के दौरान विकेटों के बीच दौड़ते हुए परेशानी में दिखे। वह भारत की दूसरी पारी के दौरान फील्डिंग के लिए भी नहीं आए थे जिससे उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के खिलाफ अगले मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम और उसके प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है। स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने फिटनेस की चिंताओं को खारिज किया है और कहा है कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मैच में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं। हेड ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन बल्लेबाजी के दौरान ग्रोइन समस्या से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
पांचवें दिन परेशानी में दिखे थे हेड
हेड ने मौजूदा सीरीज में अभी तक 81.80 की औसत से 409 रन बनाए हैं। वह तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन 17 रन की पारी के दौरान विकेटों के बीच दौड़ते हुए परेशानी में दिखे। वह भारत की दूसरी पारी के दौरान फील्डिंग के लिए भी नहीं आए थे जिससे उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे। हेड गाबा टेस्ट में भी शतकीय पारी खेलने में सफल रहे थे जिस कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

हेड ने सीरीज में अपनी कामयाबी का श्रेय चुनौतीपूर्ण हालात के अनुकुल ढलने को दिया। हेड ने कहा, मैं अपनी बल्लेबाजी से बहुत खुश हूं। थोड़ी सी सूजन है लेकिन अगले मैच तक ठीक हो जाएगी। विकेट चुनौतीपूर्ण था। मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी। स्टीव स्मिथ के साथ साझेदारी अच्छी रही। मैने हालात के अनुरूप जल्दी ढलने पर फोकस रखा। स्मिथ भी फॉर्म में लौट आया था जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा क्योंकि मुझे पता था कि अब वह बड़ी पारी खेलेगा।
ड्रॉ रहा तीसरा टेस्ट
मैच की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बारिश से बाधित तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए आठ रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद बारिश ने आगे का खेल नहीं होने दिया और दोनों कप्तानों ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 260 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 185 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 89 रन बनाए थे और उनकी कुल बढ़त 274 रन की हुई थी। यह पूरा मैच बारिश से बाधित रहा।