{"_id":"2747c6be-7521-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"touring-india-is-a-tough-challenge-says-michael-clarke","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं पहले टेस्ट के लिए फिट हूं: क्लार्क","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैं पहले टेस्ट के लिए फिट हूं: क्लार्क
सिडनी/एजेंसी
Updated Tue, 12 Feb 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का कहना है कि वह भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। हालांकि उनका दूसरे अभ्यास मैच में भी खेलना संदिग्ध है। साथ ही क्लार्क ने भारत दौरे को सबसे कठिन बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय पिचों पर खिलाड़ियों की जबरदस्त परीक्षा होती है
विज्ञापन
क्लार्क हैमस्ट्रिंग इंजरी के शिकार हुए हैं। पहला टेस्ट 22 फरवरी से चेन्नई में शुरू हो रहा है। बकौल क्लार्क, ‘टीम के फिजियो एलेक्स कोटूरिस से बातचीत के बाद ही खेलने का निर्णय लेंगे। लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि मैं पहले टेस्ट से पहले पूरी तरह फिट हो जाऊंगा। मैं अब पहले बेहतर महसूस कर रहा हूं।’
विज्ञापन
भारत में होगी असली परीक्षा
क्लार्क ने टेस्ट सीरीज के लिए भारत रवाना होने से पहले कहा, 'भारत का दौरा करना हमेशा एक मुश्किल चुनौती होता है। कप्तान के तौर पर वहां मेरी कड़ी परीक्षा होगी। जब भी मैं टेस्ट सीरीज के लिए भारत गया हूं। वहां खेलना बड़ी चुनौती रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में उम्मीद के मुताबिक जीत दर्ज नहीं की हैं।'
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि भारतीय परिस्थितियों के अभ्यस्त बनाने के लिए टीम के कुछ खिलाड़ियों को पहले ही वहां भेज दिया गया था, ताकि हम टीम इंडिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएं। हमें पता है कि यह आसान नहीं होगा। हमें यह भी पता है कि भारतीय टीम कितनी मजबूत है लेकिन हम भी इस सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं।